ये कैसी क्रिकेट की ट्रेनिंग ?
पाकिस्तान का बना दुनिया में मजाक
खिलाड़ी उतरे जंग के मैदान में !
BBTV:पाकिस्तान के हालात और उसकी करतूतों के बारे में तो दुनिया जानती है लेकिन खेल के मैदान में भी इस बार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक बन रहा है । दरअसल इस बार हुआ कुछ ऐसा की एक बार तो पाकिस्तान टीम के फैंस हैरान हो गए । की क्रिकेट खेलने जा रहे हैं ।या जंग के मैदान में, जी हां पाकिस्तान टीम इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि आर्मी कैंप में ट्रेनिंग कर पसीना बहा रही है । लेकिन वह बल्ले या गेंद से ट्रेनिंग नहीं कर रहे बल्कि आर्मी के जवान की तरह ट्रेनिंग कर रहे हैं । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप काकूल में कर रहे कड़ी मेहनत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL खत्म होने के बाद आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और फिटनेस के लिए आर्मी कैंप में भेजने का फैसला किया था ।जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप काकूल में कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं ।और पीसीबी भी यही चाहता है की उसके खिलाड़ी ICC के मेगा टूर्नामेंट के लिए फिट रहें। जहां खिलाड़ी एक और जमकर पसीना बहा रहे लेकिन जिस तरीके से आर्मी उन्हें ट्रेनिंग करवा रही लोग उनके जमकर मजे ले रहे ।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे मजे

पीसीबी ने PSL खत्म होने के बाद आर्मी के साथ अभ्यास करने के लिए कुल 29 खिलाड़ियों का चयन किया था । जिसके बाद पिछले दो सप्ताह से खिलाड़ी दिन रात एक किए हुए हैं । खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें से कभी वो स्नाइपर राइफल चलाते हुए, कमांडों की रस्सी से नीचे आते हुए, पीठ पर सैनिकों की तरह अपने साथियों को कंधे पर उठाकर तो कहीं पत्थर उठाकर ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे ।ट्रेनिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स भी मजे लेने से पीछे नहीं हो रहे जहां एक यूजर ने लिखा ‘ ये वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं या अमेरिका पर अटैक करने ।दूसरे ने लिखा, ‘ ट्रेनिंग तो किसी और ही काम की लग रही है ।
पीसीबी ने टीम के अंदर बड़ा बदलाव
अब देखना यह होगा की इतनी कड़ी मेहनत के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करती है ।या वर्ल्ड कप की तरह ही अपनी बेइज्जती करवाती है हाल ही में पीसीबी ने टीम के अंदर बड़ा बदलाव करते हुए कप्तान बदल दिया ।
और बाबर आज़म को फिर से कप्तान बना दिया और पहले कप्तान रहे शाहीन अफरीदी को टी20 प्रारूप के कप्तानी पद से हटा दिया था ।इसके बाद शाहीन नाराज बताए जा रहे थे। शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। पाकिस्तान का पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था । जिस कारण बाबर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

तेज गेंदबाज शाहीन को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। शाहीन का कप्तान के रूप में पहला दौरा न्यूजीलैंड का था जहां पाकिस्तानी टीम को कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।


