होमबड़ी खबरAnil Ambani : अनिल अंबानी की...

Anil Ambani : अनिल अंबानी की कंपनी पर 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए बैन, इन संस्थानों पर भी SEBI का एक्शन

Anil Ambani: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई है. शुक्रवार को सेबी के ओर से उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य पर एक्शन लिया गया है. इन्हें सेबी ने पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. यह कार्रवाई कंपनी के पैसे के हेर-फेर से जुड़े एक मामले में की गई है.

दरअसल, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड यानी RHFL का शेयर NSE पर 5.12 फीसदी गिरकर 4.45 रुपए पर आ गया है, जबकि BSE पर 4.90 फीसदी की गिरावट के बाद 4.46 रुपए पर आ गया है. BSE पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 10.83 फीसदी गिरकर 209.90 रुपए और NSE पर 8.89 फीसदी गिरकर 214.76 रुपए हो गया है.

पांच साल का लगा बैन
सेबी के ओर से अनिल अंबानी के कंपनी पर सख्त एक्शन लिया गया है और 25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं इस कंपनी को पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से कनेक्ट होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं दूसरी ओर रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से छह महीने के लिए बैन किया गया है. इस कंपनी पर छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

जिनपर 24 पूर्व अधिकारियों पर सेबी के ओर से एक्शन लिया गया है उनमें रिलायंस होम RHFL के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना शामिल हैं. इसके अलावा रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह शामिल हैं. दूसरी ओर अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपए, बापना पर 27 करोड़ रुपए, सुधालकर पर 26 करोड़ रुपए और शाह पर 21 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

Delhi Liquor Case: ‘सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले का किंगपिन’- CBI, SC में फिर जमानत पर टली सुनवाई

इन कंपनियों पर भी लगा जुर्माना
इसके अलावा रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों जैसे- रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियों पर 25-25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सेबी के इस कदम को अब बड़े एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी