Air India: सरकारी एजेंसी डीजीसीए ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एयर इंडिया पर डीजीसीए ने 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. एयर इंडिया के खिलाफ यह एक्शन अयोग्य क्रू मेंबर्स के साथ विमान का संचालन के बाद लिया गया है. इस कार्रवाई के संबंध में डीजीसीए द्वारा जानकारी दी गई है.
कंपनी के अलावा एयर इंडिया के कुछ अधिकारियों पर भी एक्शन लिया गया है. एयर इंडिया के के डायरेक्टर ऑपरेशन पर 6 लाख रुपए और डायरेक्टर ट्रेनिंग पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. अगर आगे की तरह की गलती फिर से न दोहराई जाए इसके लिए पायलट को डीजीसीए के ओर से चेतावनी दी गई है.
ऐसे हुए था खुलासा
दरअसल, इस पूरी कार्रवाई की वजह अयोग्य पायलट्स द्वारा एयर इंडिया का विमान चलाए जाने पर की गई है. एक विमान में नॉन-लाइन-रिलीज फर्स्ट ऑफिसर और नॉन-ट्रेनर लाइन कैप्टन को नियुक्त किया गया था. डीजीसीए ने इसे सुरक्षा के लिए लिहाज से गंभीर घटना माना है. इस पूरे मामले का खुलासा 10 जुलाई की एक रिपोर्ट से हुआ है.
10 जुलाई को एयर इंडिया के ओर से डीजीसीए को एक रिपोर्ट सौंपी गई थी. रिपोर्ट में इस घटना के सामने आने के बाद एयर इंडिया के ऑपरेशन और एयरलाइन के शेड्यूलिंग का दस्तावेजों की जांच हुई. इसी जांच में सामने आया कि एयर इंडिया के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई है और सुरक्षा के लिहाज के कई गंभीर सवाल खड़े हो गए.
पहले दिया था नोटिस
नियमों की अनदेखी का पता चलने के बाद डीजीसीए द्वारा उस विमान से जुड़े कमांडर और डीजीसीए एप्रूव्ड एयर इंडिया के अधिकारी को नोटिस दिया गया. इस नोटिस का जवाब उन्हें 22 जुलाई तक देने के लिए कहा गया था. इससे पहले भी एयर इंडिया की एक गड़बड़ी सामने आने के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के दो पायलट को ग्राउंड कर दिया था.


