Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के दूसरे दिन एक बड़ा ऐलान कर दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है.
सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘चुनाव फरवरी में होने हैं. मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनावों के साथ चुनाव कराए जाएं. चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री होगा. अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होगा. मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं.’
जेल जाने पर क्यों नहीं दिया था इस्तीफा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. आज मैं जनता से पूछने आया हूँ कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार.’
Doordarshan: 65 के सफर में दूर’दर्शन’, डिब्बे के संसार से डिजिटल चैनल तक, विवादों से जुड़ा नाता
उन्होंने कहा, ‘अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मेरे पास मेरी ईमानदारी के अलावा कुछ और नहीं है. मेरे बैंक अकाउंट ख़ाली हैं. मैं इनकम टैक्स के कमिश्नर की नौकरी छोड़कर झुग्गियों में रहा था. मेरे अंदर देश की सेवा करने का जुनून था.’
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘मुझे ना पद का लालच है और ना ही दौलत का लालच है. मेरे अंदर देश की सेवा करने का जुनून है. BJP वाले हमारी ईमानदारी से डरते हैं और इसलिए इन्होंने हमें जेल भेजा. मैंने जेल जाने पर इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि मैं जनतंत्र को बचाना चाहता था.’


