होमबड़ी खबरDelhi News CM: मुख्यमंत्री के लिए...

Delhi News CM: मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने पर आतिशी बोलीं- ‘मेरे मन में सुख से ज्यादा दुख है क्योंकि…’

Delhi News CM: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के लिए आम आदमी पार्टी विधायक दल के ओर से आतिशी को चुनाव गया है. इसी जानकारी मंत्री गोपाल राय ने दी. वहीं दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को अपना गुरु बताते हुए उनका धन्यवाद किया है.

नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, ‘सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं. जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया. ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी. मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं.’

उन्होंने कहा, ‘अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती. जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं. दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है.’

बीजेपी के आरोपों पर जवाब

वहीं पार्टी के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, ‘सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई.’ जबकि बीजेपी ने आरोप लगाया कि आतिशी डमी सीएम साबित होंगी. इसपर मंत्री ने कहा, ‘भाजपा का काम है आरोप लगाना.’

Delhi New CM: दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री, मंत्री आतिशी होंगी नई सीएम

जबकि विधायक दल के ओर से लिए गए फैसले की जानकारी मंत्री गोपाल राय ने दी. उन्होंने बताया, ‘शाम 4.30 बजे दिल्ली CM (अरविंद केजरीवाल) अपना इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल के पास जाएंगे. इसके बाद नई सरकार बनाने की दावेदारी विधायक दल की तरफ से प्रस्तुत की जाएगी.’

बता दें कि आतिशी अब दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वाराज और शीला दीक्षित महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. अभी आतिशी के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी