होमराजनीतिRahul Gandhi: राहुल गांधी की मेहनत...

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की मेहनत पर पानी फेर रही उनके ही लोग, फिर हो रही किरकिरी

Rahul Gandhi: पता नहीं अचानक कांग्रेस पार्टी को हो क्या गया है. एक तरफ उनके सर्वोच्च नेता राहुल गांधी जो अब सांसद होने के साथ साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं और वो देश ही नहीं दुनियाभर में घूम-घूमकर मोहबब्त की दुकान खोलकर उसमें मोहबब्त का सामना बेचने का दावा कर रहे है. दूसरी तरफ उनके कुछ नेता हैं कि इस मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचकर उनके किए कराए पर पानी फेर देना चाहते हैं. इसकी तसदीक करती ये दो घटानाएं हैं जो सुर्खियों में तो हैं ही इस पर सियासत भी खूब हो रही है. एक मामला वाराणसी में कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल का है और दूसरा मामला राहुल गांधी के दौरे के समय अमेरिका में भारतीय पत्रकार से बदसलूकी का है.

राहुल गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा की और फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी की. इस दौरान उनका फोकस और आरोप यहीं था कि आरएसएस और बीजेपी देश में नफरत फैला रहे हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी इस नफरत को मोहब्त में बदलने के लिए काम कर रही है. तब राहुल गांधी के इस बयान को लोगों ने काफी गंभीरता से लिया.

विचारधारा के उलट नेता

राहुल की गंभीरता को देखते उनके नेतृत्व में तमाम विपक्षी एकजुट हुई और इसका कितना फायदा हुआ ये देश ही नहीं दुनिया ने देखा. लेकिन हाल के कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई है जिसने राहुल की मोहब्बत की दुकान वाली सोच और विचारधारा के उलट का किया है. हाल ही में जब राहुल गांधी अमेरिकी दौरा पर गए तो वहां एक पत्रकार रोहित शर्मा के साथ कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की. साथ ही उनका डेटा भी डिलीट कर दिया.

रोहित का आरोप था कि उन्होंने सवाल पूछा था कि क्या राहुल गांधी अमेरिकी सांसदों से अपनी मुलाकात के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाएंगे? ये मामला भारत से लेकर अमेरिका तक छाया रहा है और इसने भाजपा और प्रधानमंत्री को कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधने का मौका दे दिया. हालांकि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने रोहित को कॉल करके डलास की घटना पर खेद जताया और उनसे औपचारिक माफी भी मांगी.

वाराणसी की घटना

पित्रोदा ने कहा कि वह इस घटना की जांच करवाएंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे. उन्होंने यहां तक कहा काश रोहित शर्मा ने मामले को सार्वजनिक रूप से उठाने से पहले मुझसे बात की होती. वहीं दूसरा मामला वाराणसी का है. जहां कांग्रेस नेता रोशनी कौशल जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजेश सिंह नाम के एक शख्स के घर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी.

Delhi News CM: क्यों अरविंद केजरीवाल की खास बनीं आतिशी? ऐसे बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

बाद में दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया. पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रोशनी ने कहा है कि मुझे सोशल मीडिया पर राजेश सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा रेप की धमकी दी जा रही थी. इस बीच कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि रोशनी के साथ क्योंकि अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह से उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उससे कोई भी भड़क जाएगा.

नफरत के रास्ते पर कार्यकर्ता

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की है. आपको बता दें कि रोशनी जायसवाल वाराणसी में भेलूपुर की रहने वाली हैं और यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव हैं और वो मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2018 और मिसेज इडिया ग्लैमरस 2018 भी रह चुकी हैं. यानी एक तरफ राहुल गांधी अपने नेताओं और कार्यकार्ताओं क्या दुनिया को नफरत का जवाब मोहब्बत से देने का पाठ पढ़ा रहे हैं तो वहीं उनके नेता और कार्यकर्ता उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिसके बारे में राहुल गांधी ये आरोप लगाते रहते हैं कि ये लोग नफरत फैलते हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी