JK Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग से पहले यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राज्य में करीब 10 सालों के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. बीते लोकसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई थी और फिर से अच्छी वोटिंग होने की संभावना है.
अनुच्छेद 370 हटने और लद्दाख के अलग होने के बाद यहां यह पहला चुनाव हो रहा है. पहले चरण के तहत राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान कश्मीर में 16 और जम्मू की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है. प्रशासनिक स्तर पर वोटिंग के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं.
सारी तैयारियां अच्छे से की गई- अधिकारी
किश्तवाड़ में पीठासीन अधिकारी आशुक्ता शाहीन ने कहा, “हमारा मॉक पोलिंग अच्छा चल रहा है. यहां सारी तैयारियां अच्छे से की गई हैं, यहां मतदान आराम से हो सकता है.” किश्तवाड़ में पड्डर नागसेनी निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अमित भगत ने वोटिंग से पहले की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी है.
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सभी 108 बूथों पर सुरक्षा और गाड़ियों की व्यवस्था की गई है. यहां 40,775 वोटर्स हैं और सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं. मजिस्ट्रेट और जोनल अधिकारी भी तैनात किया गया है. हर इलाकों के हिसाब से अलग-अलग रणनीति बनाई गई है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की मेहनत पर पानी फेर रही उनके ही लोग, फिर हो रही किरकिरी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. इन 90 सीटों में से जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीट है. इन 90 सीटों में से 9 सीटें एसटी और 7 सीटें एससी के लिए रिजर्व है. इस बार राज्य में तीन चरणों में वोटिंग हो रही है. 18 सितंबर के अलावा 25 सितंबर और एक अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 8 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी.


