Pager: लेबनान में मंगलवार को हुई घटना पूरी दिन सुर्खियों में बनी रही. यहां एक के बाद एक लगातार हुए पेजर धमाकों के कारण करीब 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि इस घटना में करीब 2750 लोग घायल हैं. सीरिया में कई जगहों पर फटे हुए पेजर लगने से ये धमाके हुए हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर पेजर बम होता क्या है?
इस घटना के बाद वहां लोग सहमे हुए हैं. लोगों के मन में डर है कि कहीं उनके भी मोबाइल फोन ऐसी मत फट जाएं. दूसरी ओर अभी तक कोई भी देश उससे संपर्क नहीं कर पाया है. हिजबुल्ला ने इस घटना के पीछे इजराल का हाध होने की संभावना जताई है. जबकि दूसरी ओर कोई भी संगठन जिम्मेदारी नहीं ले रहा है.
क्या है पेजर यूजर
पेजर एक छोटा सा इलेक्ट्रोनिक डिवाइज होता है, जिसे बीपर भी कहा सकता है. इस डिवाइज का इस्तेमाल अल्फान्यूमेरिक या फिर वायस संदेश पाने के लिए किया जाता है. हालांकि अब मोबाइल फोन आने के बाद इसका इस्तेमाल कम हो गया है. लेकिन 1990 से दशक के दौरान कई बार इस्तेमाल किया गया है.
जब कोई व्यक्ति किसी से संपर्क करने के लिए होता है जो पेजर यूजर हो. इसके जरिए संपर्क करने के लिए खास कोड, संदेश या फिर वायर मैसेज प्रसारित किया जाता है. खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल ऐसी जगहों पर भी हो सकता है जहां पर मोबाइल नेटवर्क कमजोर है या फिर वहां नेटवर्क है ही नहीं.
जानकारों की मानें तो पेजर में लगी लिथियम आयन बैटरी अभी मौजूदा वक्त में विस्फोट की मुख्य वजह हो सकती है. पहले भी मोबाइल फोनो में विस्फोट और आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जानकार बताते हैं कि लिथियम बैटरी में थर्मल रनवे में विस्फोट होता है. यह विस्फोट एक केमिकल चेन रिएक्शन होता है और जब बैटरी के तापमान में तेजी से बदलाव होता है तब ऐसा होता है.


