US Presidential Election 2024: नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला है. हालांकि बीते 10 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच हुई डिबेट के बाद कमला हैरिस अब ट्रंप पर लगातार बढ़त बनाती जा रही है.
इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार हुए हमले को लेकर अमेरिका में खलबली मची हुई और इसे लेकर अमेरिकी खुफिया और जांच एंजेसियों की साख पर भी सवाल उठे हैं कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की सीक्रेट सर्विस से आखिर कहां और कैसे चूक हो जा रही है कि कुछ ही महीने के भीतर किसी पूर्व राष्ट्रपति पर ढाई महीने के भीतर एक नहीं दो दो बार कैसे हमला हो जा रहा है.
लेकिन इस सबके बीच एक बात अच्छी नजर आ रही है कि डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच भले ही जुबानी जंग तीखी और तल्ख हो. लेकिन दोनों ही नेता इस तरह की हिंसा को लेकर काफी गंभीर हैं और चुनाव प्रचार से अलग दोनों एक-दूसरे का हाल-चाल जान रहे हैं. खबरों के मुताबिक कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में हुए हमले, जिसमें उनकी जान लेने की कोशिश की उसके बारे में फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना. जिसकी डोनाल्ड ट्रंप ने काफी तारीफ की है. ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस ने उन्हें कॉल किया था और उनसे बातचीत अच्छी रही.
ट्रप से की थी फोन पर बात
इससे पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और हमले में उनके सुरक्षित बचने पर खुशी जताई. कमला का कहना है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हम स्वस्थ बहस, चर्चा और असहमति जता सकते हैं और ऐसा करना भी चाहिए, लेकिन उन मुद्दों का हल करने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षित होने पर कहा था कि उन्हें राहत मिली है कि ट्रंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
गौरतलब है कि 15 सितंबर 2024 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी. खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे. तभी उनकी सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंट को झाड़ियों में एक संदिग्ध छिपा दिखाई दिया जिसके पास AK-47 जैसी राइफल और गो प्रो कैमरा भी था. इस दौरान उसके बंदूक का निशाना गोल्फ कोर्स की तरफ ही था. तब ट्रम्प और हमलावर के बीच की दूरी करीब 300 से 500 मीटर के भीतर थी.
23 सितंबर को सुनवाई
तभी सीक्रेट सर्विस एजेंट ने संदिग्ध को देखते ही उस पर फायरिंग की, जिसके बाद वह अपनी SUV से भाग लेकिन वहां मौजूद एक चश्मदीद ने संदिग्ध की गाड़ी की तस्वीर खींच ली. फिर प्लेट के आधार पर सीक्रेट सर्विस ने गाड़ी का पीछा कर गोल्फ कोर्स से 60 किलोमीटर दूर हाइवे पर उस संदिग्ध को पकड़ लिया. जिसका नाम रेयान रॉथ है और वो सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में है. इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी और उसपर अभियोग निर्धारित करने के लिए 30 सितंबर को सुनवाई की जाएगी.
Haryana Assembly Election 2024: राहुल गांधी ने हरियाणा में गजब ‘खेल’, कांग्रेस करेगी कमाल?
इससे पहले 13 जुलाई 2024 को अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई थी, इसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी और वो बाल-बाल बच गए थे. बहरहाल, इस बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव पर कौन जीतेगे वो तो नवंबर में तय होगा लेकिन उससे पहले चाहे जो बाइडन की ओर से उम्मीदवारी वापस लेना अचानक कमाला हैरिस का नाम सामने आ जाना और फिर बढ़त बनाते अचानक ट्रंप का पिछड़ना और कमला हौरिस का बढ़त बनाते जाना ऐसी घटनाएं हैं जो अप्रत्याशित हैं और इसीलिए इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.


