होमचुनावHaryana Assembly Election 2024: कांग्रेस के...

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी, BJP के लिए मौका, ऑफर मिला तो खड़गे ने तोड़ी खामोशी

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रचार अभियान तेज होते जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच राज्य में सीधी टक्कर है. लेकिन आम आदमी पार्टी ने हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारकर इस लड़ाई को और रोचक बना दिया है. हालांकि इस बार चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा परेशानी अपने ही नेताओं से हो सकती है.

कांग्रेस के नेताओं के बीच नाराजगी की खबरों ने विरोधी दल के तौर पर बीजेपी को मौका दे दिया. जाट वोटर्स के खिलाफ ओबीसी और दलित वोटर्स को एकजुट करने में लगी बीजेपी अब कांग्रेस नेताओं की नाराज को अपने लिए मौके के तौर पर देख रही है. बीजेपी के बड़े नेता लगातार कांग्रेस की गुटबाजी पर जुबानी हमले किए जा रहे हैं.

परिवारवाद में फंस गई कांग्रेस- सीएम

दरअसल, भिवानी में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “जहां भी हम जा रहे हैं हमें लोगों का प्यार मिल रहा है, लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है. भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता. वह उससे आगे नहीं सोच सकते, वह परिवारवाद में फंस गए हैं.”

हरियाणा के सीएम ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी परिवारवाद में फंस गई है, इससे न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है.’ जबकि पूर्व सीएम मनोहर लाला खट्टर ने भी कुमारी शैलजा को लेकर कहा, ‘पार्टी की दलित नेता कुमारी शैलजा का अपमान किया है. शैलजा को गालियां तक दी गई हैं और अब वो घर बैठीं हैं.’

हम उन्हें अपने साथ लेकर आने को तैयार- पूर्व सीएम

उन्होंने ऑफर देते हुए कहा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गांधी परिवार को उनका अपमान करने के बाद भी शर्म नहीं आई. हम कई बड़े नेताओं को अपने साथ लेकर आए हैं और हम उन्हें भी अपने साथ लेकर आने को तैयार हैं.’ बीजेपी के ओर से ऑफर मिलते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खामोशी तोड़ी और जवाब दिया.

JK Assembly Election 2024: अमित की ‘शाहगिरी’, ईद और मुहर्रम 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान

खड़गे ने कहा, ‘ये लोग हमारी बहुत चिंता करते हैं, लेकिन उन्हें पहले अपनी चिंता करनी चाहिए. उनके दल में इतना विभाजन है, कई लोग पार्टी छोड़ चुके हैं और अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. पहले अपना घर संभालो बाद में हमारी चिंता करो.’ बता दें कि बीते कुछ दिनों से नाराज कांग्रेस नेताओं को बीजेपी मुद्दा बनाने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी