India Map: बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बड़ा दावा कर दिया है. पप्पू यादव ने यह तस्वीर शेयर कर कहा है, ‘क्या गूगल लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं मानता है?’ उन्होंने इस मामले में सीधे केंद्र सरकार से जल्द संज्ञान लेने की मांग कर दी है.
सांसद ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने भारत का नक्शा शेयर किया है. इस नक्शे में लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं बताया गया है. उनका दावा है कि गूगल लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं मानता है. इस विवाद नक्शे को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
➡️Google पर भारत के नक्शे को लेकर विवाद
➡️सांसद पप्पू यादव ने शेयर कर दिया दावा
➡️गूगल पर भारत के नक्शे में लद्दाख नहीं- सांसद#Google #GoogleMaps #IndiaMap #pappuyadav #Map pic.twitter.com/WzHcyBI4em
— Buland Bharat TV (@Bulandbharattv) September 25, 2024
नक्शा शेयर कर दिया दावा
पप्पू यादव ने यह नक्शा शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या गूगल लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं मानता है? वह अपने गूगल ads के ऑल इंडिया मैप में लद्दाख को भारत, नहीं विदेशी भूमि दर्शाता है. देश की सरकार इसका संज्ञान ले, PM गूगल के हेड सुंदर पिचई से मिलते हैं, थोड़ा गूगल को भारत की संप्रभुता से परिचय कराएं! देशभक्ति सच में दिखाएं!’
America: अमेरिका में नेताओं को अब क्यों लगता है डर? आखिर जान का दुश्मन कौन
दरअसल, पप्पू यादव ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है. लद्दाख में भारत के बॉर्डर और चीन के बॉर्डर पर हमेशा यह विवाद की जड़ रहा है. लेकिन अब पप्पू यादव के इस पोस्ट ने एक बार फिर से नया विवाद खड़ा कर दिया है.
हालांकि अभी तक इस मामले में किसी और के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन अब इस नक्शे के सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा होने की संभावना है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी जब अमेरिका के दौरे पर थे तो उन्होंने वहां सुंदर पिचई से मुलाकात की थी. सुंदर पिचई इस वक्त गूगल के CEO हैं और भारतीय मूल के हैं.


