होमचुनावJK Assembly Election 2024: 'जम्मू-कश्मीर में...

JK Assembly Election 2024: ‘जम्मू-कश्मीर में 40,000 लोग मारे गए, इसका जिम्मेदार अब्दुल्ला और नेहरू परिवार’- केंद्रीय मंत्री अमित शाह

JK Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में एक अक्टूबर को अंतिम और तीसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. इससे पहले अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह गुरुवार को वहां एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने अब्दुल्ला परिवार और राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला है.

अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज डोगरों की ऐतिहासिक भूमि पर आया हूं. हमारी ‘डोगरी’ को मोदी जी ने राज्य की भाषा बनाने का काम किया है. जो धारा 370 न केवल घाटी बल्कि जम्मू में भी आतंक का कारण बनी थी. उस धारा 370 को समाप्त करने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है. ये चुनाव पूरी दुनिया बड़े गौर से देख रही है.’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘एक ओर 40 साल तक जम्मू-कश्मीर में फैले आतंक के लिए जिम्मेदार NC, कांग्रेस और PDP हैं. वहीं दूसरी ओर आतंक को पाताल तक दफनाने वाली भाजपा है. जम्मू-कश्मीर में अब कोई आतंकवाद को वापस नहीं ला सकता. जम्मू-कश्मीर में 40,000 लोग मारे गए, इसका जिम्मेदार अब्दुल्ला और नेहरू परिवार है.’

फारुख साहब की वजह से नहीं खुला सिनेमा हॉल- अमित शाह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि उस समय फारुक अब्दुल्ला कहां थे? ये लंदन में गर्मी की छुट्टी मना रहे थे. ये नजरिए का फर्क है. 33 साल के बाद घाटी में सिनेमा हॉल खुले. फारुक साहब 33 साल तक सिनेमा हॉल आपकी वजह से बंद रहे. लाल चौक पर ताजिया का जुलूस, गणपति का जुलूस और कृष्ण जन्माष्टमी भी नहीं मनाई जाती थी.’

Haryana Assembly Election 2024: अमेरिका की घटना का जिक्र कर राहुल गांधी बोले- ‘यहां लोगों के लिए कुछ नहीं बचा, बिजनेस फेल’

उन्होंने कहा, ‘आज लाल चौक पर गणेश चतुर्थी भी मनाई जाती है. अब वहां कोई खतरा नहीं है. अभी-अभी राहुल बाबा यहां आए थे, उन्होंने कहा कि बाहर के लोग यहां शासन करते हैं, उनका मतलब उप-राज्यपाल जी से था. राहुल बाबा को पता होना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा राष्ट्रपति शासन अगर किसी के शासन में रहा तो वो इनकी नानी और पिताजी राजीव गांधी के समय में रहा है.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी