होमचुनावHaryana Assembly Election 2024: सियासी मैदान...

Haryana Assembly Election 2024: सियासी मैदान में 6 पूर्व सैनिक, BJP, AAP और इनेलो ने भरोसा जताया, जानें किसे-किस सीट पर मिला टिकट

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब तेज होते जा रहा है. वोटिंग में अब करीब एक हफ्ते का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में हर दल वोटर्स को लुभाने के लिए हर रणनीति पर काम कर रहा है. लेकिन खास बात ये है कि इस बार छह पूर्व सैनिक चुनावी रण में हैं. वहीं एक मौजूदा मेयर की पत्नी भी चुनावी मैदान में हैं.

सबसे ज्यादा पूर्व सैनिकों को बीजेपी ने मौका दिया है. बीजेपी के टिकट पर इस बार तीन पूर्व सैनिक चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी ने दो और जेजेपी ने एक पूर्व सैनिक को टिकट दिया है. हालांकि कांग्रेस, इनेलो और बीएसपी ने किसी भी पूर्व सैनिक को इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है.

इन्हें मिला टिकट

अगर पूर्व सैनिकों की सीट की बात करें तो इस बार सबसे रोचक भिवानी सीट होगी. यहां दो पूर्व सैनिक एक दूसरे के खिलाफ सियासी मैदान में खड़े हैं. बीजेपी के टिकट पर नौसेना के पूर्व सैनिक उमेद पातुवास चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि जेजेपी से युवा लेफ्टिनेंट कर्नल यशवीर श्योराण चुनाव लड़ रहे हैं.

यशवीर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. भिवानी से 2009 में पूर्व कर्नल रघुवीर सिंह विधायक रह चुके हैं, वह इनेलो के टिकट पर चुनाव जीते थे. 1999 से 2015 तक ग्रेनेडियर रेजिमेंट का हिस्सा रहे पवन फौजी आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. AAP ने इन्हें उचाना कलां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

AAP ने दो सैनिकों को टिकट दिया

हालांकि पवन फौजी की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उनके खिलाफ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. पवन फौजी के अलावा आम आदमी पार्टी ने कर्नल राजेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया है. राजेंद्र रावत इस बार हथीन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Rahul Gandhi की एक्टर सैफ अली खान ने तारीफ की, कहा- ‘उन्होंने कड़ी मेहनत की और बदली छवि’

इसके अलावा राज्य की सबसे चर्चित सीट बन चुकी जुगाना से बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाया है. ओलंपियन पहलवान और कांग्रेस से उम्मीदवार विनेश फोगाट से उनका मुकाबला है. कैप्टन योगेश बैरागी नौ सालों तक वायुसेना में रह चुके हैं और कई बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम योगदान दे चुके हैं.

वहीं बीजेपी ने पांच साल तक राज्य के वित्त मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु पर फिर से भरोसा जताया है. हिसार की नारनौंद सीट से बीजेपी ने उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. 2016 में जाट आंदोलन के समय प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रोहतक में उनकी कोठी में आग लगा दी थी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी