होमबड़ी खबरFestival Season 2024: फेस्टिवल सीजन में...

Festival Season 2024: फेस्टिवल सीजन में 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन और 12,500 नए कोच मंजूर तैयार, 1 करोड़ से अधिक यात्रियों के लिए सुविधा

Festival Season 2024: देश में फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होने जा रही है. इस सीजन में घर से दूर रोजगार के लिए रहे लोगों को त्योहारों में घर जाने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन हर साल की तरह इस साल भी घर वापस जाने के लिए ट्रेन में टिकट के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है.

लेकिन अब दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे के ओर से खास पहल की गई है. यात्रियों के लिए 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला रेलवे ने किया है.

रेलवे ने तेज की तैयारी

ट्रेनों को लेकर किए गए फैसले की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. उन्होंने बताया कि रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बार करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया गया है.

रेल मंत्रीने कहा, ‘स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए. 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी. 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं.’

पिछली बार से ज्यादा ट्रेन

2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दीपावली और छठ पूजा में इन ट्रेनों के जरिए सुविधा देने की तैयारी है. हालांकि पिछली बार यह संख्या केवल 4,429 थी. सूत्रों की मानें तो स्पेशल ट्रेनों अब शुरू कर दिया गया है.

Haryana Assembly Election 2024: सियासी मैदान में 6 पूर्व सैनिक, BJP, AAP और इनेलो ने भरोसा जताया, जानें किसे-किस सीट पर मिला टिकट

25 सितंबर को आनंद विहार से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चली है. हालांकि ज्यादातर स्पेशल ट्रेन को 6 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक चलाया जाएगा. बता दें कि दीपावली और छठ पर देश के अलग-अलग हिस्सों से ज्यादातर लोग ट्रेनों के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश जाते हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी