होमराजनीतिBihar News: बंगाल में बिहारियों की...

Bihar News: बंगाल में बिहारियों की किसने पीटा? लालू यादव ने किया फोन! बता नीतीश कुमार तक आई

Bihar News: पश्चिम बंगाल की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में, जहां बिहारियों के साथ पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. पश्चिम बंगाल में इस बिहारी लड़कों के साथ मारपीट की घटना से अब हड़कंप मचा है.

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. बीजेपी सांसद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है. छात्रों की पिटाई को लेकर बीजेपी एक बार फिर ममता सरकार पर हमलावर हो गई है.

क्या है मामला

वहीं, टीएमसी इस पिटाई को लोकल मैटर बताकर खुद का पल्ला झाड़ रही है. हालांकि, मामले के तूल पकड़ने पर बंगाल पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, बंगाल के सिलीगुड़ी में नफरती गैंग का कहर स्टाफ सिलेक्शन कमिशन जनरल ड्यूटी की परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर टूटा है.

बताया जा रहा है कि बिहार के दानापुर का रहने वाले अंकित यादव और उनका एक साथी सिलीगुड़ी में एक कमरे में सो रहे थे, तभी कुछ लोग इनके कमरे में घुस आए. दोनों को जबरदस्ती उठाया और सवाल-जवाब करने लगे. उन्हें बाहरी कह कर धमकाने लगे. वे खुद को बंगाल पुलिस का बताकर ये लोग छात्रों को धमकाने लगे, तो कुछ आईबी का बताकर धमका रहे थे और उनके डॉक्यूमेंट्स दिखाने की मांग कर रहे थे.

दबंगों ने नहीं छोड़ा कोई कसर

लड़कों ने बार-बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की कि वो सिलीगुड़ी से चले जाएंगे, लेकिन धमकाने वाले उन्हें कान पकड़ा कर उठक-बैठक कराने लगे. दबंगों की धमकी के आगे छात्रों की हिम्मत टूट जाती है और आखिर में दोनों उनके पैरों में गिर कर माफी मांगने लगे. लेकिन दबंगों पर इसका भी कोई असर नहीं होता.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस के सीएम फेस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कर दिया दावा

कमरे में जबरन घुसे इन लोगों ने न सिर्फ इन छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता की बल्कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद बंगाल से लेकर बिहार तक हड़कंप मच गया. इस मामले पर चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.’

भड़के चिराग पासवान

एलजेपी ने कहा, ‘वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मैं ममता बनर्जी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पश्चिम बंगाल में परीक्षा देना भी गुनाह है? क्या अब भी विपक्षी दल के नेता चुप्पी साधे रहेंगे? मैं पूछना चाहता हूं बिहार के नेता प्रतिपक्ष से कि अब आप किस हक से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे. मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि मामले की गहन जांच करा कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें.’

वहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि लालू यादव ने भी बिहार की सीएम ममता बनर्जी से बात की है. बिहार पुलिस की शिकायत के बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट करने वाले रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. रजत भट्टाचार्य बांग्ला पक्खो नाम के संगठन का सदस्य है. आरोपी से सिलीगुड़ी थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी