होमराजनीतिDada Saheb Phalke Award: TMC ने...

Dada Saheb Phalke Award: TMC ने किया मोदी सरकार के फैसले का स्वागत, कहा, ‘मिथुन चक्रवर्ती एक महान कलाकार, बहुत खुशी की बात’

Dada Saheb Phalke Award: बॉलिवुड एक्टर और बीजेपी नेता मिथुर चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. वहीं इस ऐलान के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आने लगी है. हालांकि टीएमसी ने इस फैसले का स्वागत किया है.

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, “वह एक महान कलाकार हैं, पूरे देश को उनके योगदान को स्वीकार करना चाहिए, वह बहुत लोकप्रिय कलाकार, अभिनेता हैं. उन्होंने बहुत योगदान दिया है. ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए. कहा जा रहा है कि अगर वह भाजपा में आए तो यह देना ही था, इसलिए यह पैकेज डील थी या नहीं, हमें नहीं पता लेकिन यह बहुत खुशी की बात है कि मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल रहा है.”

केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

वहीं इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दादासाहेब फाल्के चयन समिति ने भारतीय सिनेमा में मिथुन दा को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है. यह पुरस्कार 8 अक्टूबर 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा.’

जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘मशहूर फिल्म अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “दादा साहब फाल्के” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ.’

एक्ट्रेस ने जताई खुशी

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. मिथुन दा एक महानायक हैं. उन्होंने विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है. उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा, जो हमारे और इंडस्ट्री के लिए खुशी की बात है.”

Dada Saheb Phalke Award: गरीबों के अमिताभ बच्चन को सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार, समझें पर्दे के पीछे की कहानी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, “जूरी ने बहुत सावधानी से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए सही व्यक्ति को चुना है. पिछले 50 वर्षों से मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और उन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर भी पहुंचाया है. वे बहुत ही गतिशील व्यक्ति हैं. मैं मिथुन चक्रवर्ती को बधाई देता हूं.”

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी