Iran Israel War: ईरानी की सेना ने मंगलवार की रात को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हमला बोल दिया है. इस हमले में मुख्य तौर पर इजराइल के सैन्य और सुरक्षा को निशाना बनाया गया है. वहीं इस हमले के बाद अमेरिका और आस्ट्रेलिया ने खुलकर इजराइल का समर्थन कर दिया है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान द्वारा किए गए हमले पर चेतावनी भरे अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.” वहीं आस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है.
शत्रुता ने नागरिकों को जोखिम में डाला- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज़ ने ट्वीट किया , “ऑस्ट्रेलिया इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा करता है. शत्रुता ने नागरिकों को जोखिम में डाल दिया. हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और इजराइल में आस्ट्रेलियाई लोगों को स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.”
इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने ट्वीट किया, “मैंने आज शाम वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ कमांड और कंट्रोल सेंटर में बिताया, और इज़राइल पर ईरानी मिसाइल हमले के खिलाफ आईडीएफ की सफल रक्षा को करीब से देखा। ईरान ने एक साधारण सबक नहीं सीखा है – जो लोग इज़राइल राज्य पर हमला करते हैं, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है।”
बड़ी संख्या में मिसाइलें दागी
आईआरजीसी के हवाले से जारी बयान में बताया गया कि ईरान ने इजरायल की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइलें दाग दी हैं. इसके बाद आईआरजीसी ने भी धमकी दी है और कहा है कि इजराइल इस हमले का जवाब देता है तो वह दूसरा हमला करेगा.
Israel Hezbollah War: नसरल्लाह के बाद अब लेबनान में घुसा इजराइल, हिजबुल्ला का ‘The End’
आईआरजीसी ने मिसाइल हमले पर कहा, ‘इजराइली सेना ने हमास के कमांडर इस्माइल हनीयेह और आईआरजीसी कमांडर सैय्यद अब्बास निलफोरुशन की हत्या की है, जिसका ये बदला है.’ वहीं इजराइल की वायु सेना के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है.


