होमराजनीतिJan Suraaj Launch: प्रशांत किशोर ने...

Jan Suraaj Launch: प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी का ऐलान किया, कहा- ‘ऐसा बिहार बनाएंगे कि कोई बिहारी को गाली नहीं दे पाएगा’

Jan Suraaj Launch: बिहार में आगामी चुनाव के लिहाज से अब सियासी मैदान में जन सुराज पार्टी भी आ गई है. इस अभियान के सूत्रधार रहे प्रशांत किशोर ने पटना के वेटनरी ग्राउंड में पार्टी का ऐलान किया है. उन्होंने इस दौरान पार्टी के पार्टी और बिहार का विजन पेश करते हुए कहा है कि हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि कोई बिहार और बिहारी को गाली नहीं दे पाएगा.

प्रशांत किशोर ने मंच से कहा कि अगर आपको पढ़ाई और रोजगार चाहिए तो एक बार जन सुराज को वोट दीजिए. आपको बिहार की चिंता है या नहीं है. आपको अपने बिहार की चिंता है या नहीं है. इस दौरान उन्होंने फिर से जमीन के सर्वे, स्मार्ट मीटर और खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर जुबानी हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो दस मिनट में शराबबंदी खत्म कर देंगे. अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए 5 लाख करोड़ रुपए चाहिए. इसके लिए शराब पर लगे टैक्स का पैसा आएगा उसको पूरी तरह नई शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए खर्च किया जाएगा.

शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का रास्ता बताया

जन सुराज अभियान के सूत्रधार ने कहा कि हम अगले 20 सालों तक ऐसा करेंगे. यानी हम शराबबंदी हटाकर शिक्षा व्यवस्था को सही करेंगे. हम न केवल ये कह रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था बनाएं बल्कि हम उसका रास्ता भी बता रहे हैं. ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि पूरे देश के लोग यहां आएंगे.

Jharkhand Election 2024: ‘पूज्य बापू के विचार हमारी पूंजी, सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान’- पीएम मोदी

दूसरा रास्ता बनाते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग सरकारी व्यवस्था में पढ़े हैं. हमारा मंत्र है कि सरकारी नौकरी मिले या नहीं मिले. लेकिन हाथ में पैसा देंगे जिससे रोजगार कर सके. हमें दिल्ली का रास्ता नहीं चाहिए. वो लोग हमें क्या देगा. उन्हें हमने बनाया है. यहां लोगों ने बैंक में पैसा जमा किया लेकिन यहां का पैसा उठाकर गुजरात और तमिलनाडु भेज दिया.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी