होमबॉलीवुडGovinda: एक्टर गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज,...

Govinda: एक्टर गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज, फैंस के लिए कही ये बात, जानें डॉक्टर्स ने क्या दी है सलाह

Govinda: गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती बॉलिवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया गया है. गोविंदा को गोली लगने के बाद मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया है. वहीं एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और अस्पताल के डॉ. रमेश अग्रवाल ने जानकारी दी.

क्रिटिकेयर एशिया के डॉ. रमेश अग्रवाल शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देने के लिए पहली बार मीडिया के सामने आए. डॉक्टर ने कहा, “उन्हें (गोविंदा) को अभी 3-4 हफ्ते आराम करने को कहा गया है, उनकी एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी जारी है. इसलिए हम उन्हें डिस्चार्ज कर रहे हैं. वह घर पर आराम करेंगे.”

जबकि अभिनेता पत्नी सुनीता आहूजा क्रिटिकेयर भी उनके डिस्चार्ज होने से पहले मुंबई के एशिया अस्पताल पहुंचीं, जहां गोविंदा को भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. माता रानी और सबकी दुआओं का असर है कि वे एकदम ठीक हैं और कुछ ही दिनों में वे अपना काम शुरू कर देंगे. सर (गोविंदा) 12-1 बजे तक यहां से निकलेंगे.”

फैंस का किया शुक्रिया

बॉलिवुड एक्टर गोविंदा शुक्रवार को जब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बाहर आए तो उन्होंने सबसे पहले अपने फैंस का शुक्रिया किया. इस दौरान वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे. उन्होंने हमेशा की तरह मुसकुराते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया. इसके बाद उनको वहां से घर ले जाया गया है. उन्होंने कहा, “मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं.”

Youth Unemployment Rate in India: भारत के किस राज्य के युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार, जहां ज्यादा शिक्षित लोग वहां ज्यादा है बेरोजगारी, देखें आंकड़े

गौरतलब है कि गोविंदा को इसी हफ्ते अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी. सुबह करीब पांच बजे यह घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि वह उस वक्त कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे. तभी रिवॉल्वर रखते वक्त यह घटना हो गई.

इस मामले में मुंबई पुलिस अब जांच कर रही है. मुंबई पुलिस ने एक्टर के अलावा वहां घटना स्थल पर मौजूद अन्य कई लोगों से पूछताछ की है. लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. हालांकि अब अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी