होमराज्यUP News: 'अगर कोई आस्था के...

UP News: ‘अगर कोई आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो कीमत चुकानी होगी, अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य’- सीएम योगी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आगामी पर्व व त्योहारों को देखते हुए बैठक की है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रत्येक मत तथा सम्प्रदाय आदि की आस्था का सम्मान होना चाहिए. महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए न तो किसी को बाध्य किया जा सकता है और न ही किसी पर जबरन थोपा जा सकता है. किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा सम्प्रदाय से जुड़े हुए इष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’

क्या दिए निर्देश

बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘यदि कोई भी व्यक्ति आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा अथवा महापुरुषों, देवी-देवताओं, सम्प्रदाय आदि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरतापूर्वक सजा दिलवाई जाएगी. सभी मत, मजहब तथा सम्प्रदाय आदि से जुड़े व्यक्तियों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसा दुस्साहस करेगा, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’

Bihar Politics: बंगले से टोटी, बेसिन, AC और कई सामान उठा ले गए तेजस्वी यादव? BJP ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा, ‘शारदीय नवरात्र तथा विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न होना चाहिए. यह प्रत्येक जनपद तथा प्रत्येक थाने को सुनिश्चित करना होगा. माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए. कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए. ‘

बता दें कि बीते कुछ दिनों से गाजियाबाद में जमकर हंगामा हो रहा है. यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. कई राज्यों में भी इसके बयान के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी