होमबड़ी खबरNobel Prize 2024: अमेरिका के दो...

Nobel Prize 2024: अमेरिका के दो वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान, मेडिकल फील्ड में की यह खास खोज

Nobel Prize 2024: अमेरिका के दो वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. विक्टर एंब्रोस और गौरी रुवकुन को इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिलेगा. इन्होंने माइक्रो आरएनए की खोज की थी. वहीं 2024 के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इन्हें एक साथ आगामी 10 नवंबर को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

दरअसल, माइक्रो आरएनए जेनेटिक मेटेरियल आरएनए का एक छोटा सा टुकड़ा होता है. ये कोशिका के स्तर पर जीन की कार्यप्रणाली को बदलने का काम करता है. जीन की गतिविधि को नियंत्रित करने और जीवों के विकास में माइक्रो आरएनए की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस रिसर्च के जरिए अब कैंसर के इलाज के लिए नए तरीकों के रिसर्च में मदद मिलेगी.

दोनों ही विज्ञानिकों की इस खोज ने अब जीन को नियंत्रित करने के लिए नए सिद्धांत के बारे में बताया है. इनके द्वारा की गई खोज के पता चलता है कि मानव जीनोम एक हजार से अधिक माइक्रोआरएनए के लिए काम करता है. गौरतलब है कि एम्ब्रोस का जन्म न्यू हैम्पशायर में हुआ था.

अभी प्रोफेसर के पद पर हैं दोनों

एम्ब्रोस ने साल 1979 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की. जबकि उन्होंने कैंब्रिज से एमए किया है. एमब्रोस वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में प्राकृतिक विज्ञान के प्रोफेसर के पद पर काम कर रहे हैं. वहीं दूसरे अमेरिकी वैज्ञानिक रुवकुन का जन्म 1952 में कैलिफोर्निया में हुआ था.

UP News: ‘अगर कोई आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो कीमत चुकानी होगी, अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य’- सीएम योगी

रुवकुन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से साल 1982 में अपनी पीएचडी पूरी की थी. वह अब वर्तमान में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में जेनेटिक्स के प्रोफेसर हैं. बता दें कि नोबेल पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं. कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के 50 प्रोफेसरों की नोबेल असेंबली की इस पुरस्कार के लिए नाम का ऐलान करती है. यह पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी