होमचुनावHaryana Election Result 2024: BJP और...

Haryana Election Result 2024: BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बीजेपी ने बनाई बढ़त

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. पहले बीजेपी पीछे चल रही थी लेकिन बाद में कांग्रेस और बीजेपी करीब-करीब एक ही आंकड़े पर आ गए हैं. हालांकि दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं.

बीजेपी के लाडवा से उम्मीदवार और सीएम नायब सिंह सैनी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं. जबकि दूसरी ओर पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं. दोनों ही नेता अपनी सीटों पर करीब 11 हजार वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं ऊवाचा कलां सीट से दुष्यत चौटाला पीछे चल रहे हैं. वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं.

करीब दो घंटे तक वोटों की गिनती होने के बाद हरियाणा में कांग्रेस को झटका लगते हुए नजर आ रहा है. कांग्रेस यहां 38 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 46 सीटों पर आगे चल रही है. जुगाना से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट अब अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं.

कैसे बदला नंबर गेम

हालांकि शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने एक वक्त तक बड़ी बढ़त बना ली थी. एक वक्त पर कांग्रेस राज्य की 65 सीटों पर आगे चल रही थी. जबकि बीजेपी 19 सीटों तक आ गई थी. लेकिन बैलेट पेपर की गिनती बंद होने के बाद और ईवीएम की गिनती शुरू होते ही नंबर गेम बदलने लगा. इसके बाद स्थिति हर कुछ देर पर बदलती चली गई और बीजेपी ने बढ़त बना ली.

Haryana Election Result 2024: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को हरियाणा में बहुमत, BJP के कई दिग्गज पीछे

बता दें कि बीते करीब एक दशक से यहां बीजेपी सत्ता में बनी हुई है. बीते दो चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है और कांग्रेस एक दशक से सत्ता से बाहर चल रही है. हालांकि इस बार ऐसा माना जा रहा था कि राज्य में बीजेपी की हालत ठीक नहीं है और कांग्रेस चुनाव जीत रही है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी