होमचुनावHaryana Election Result 2024: हरियाणा में...

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में जीत के बाद सीएम नायब सिंह सैनी बोले- ‘पीएम की नीतियों पर के लोगों ने मुहर लगाई’

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इस जीत के बाद बीजेपी के उम्मीदवार और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं. उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है.”

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है. हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है. हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है. कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है. मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है.”

जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत पर कहा, “ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है. इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी. अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं. अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी. राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी.”

हमारी मातृ शक्ति की जीत- आदित्य सुरजेवाला

कैथल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा, “सर्टिफिकेट मिल चुका है. कांग्रेस पार्टी कैथल में 8000 मतों से अधिक से जीत गई है. मेरे अनेक साथी जिन्होंने दिन-रात एक करके यह जीत मुमकिन बनाई है. मैं सबका धन्यवाद करता हूं. यह किसान, मजदूर की, युवा शक्ति की और हमारी मातृ शक्ति की जीत है.”

Jammu Kashmir Election Result 2024: फारुख अब्दुल्ला का ऐलान, बेटे को दी CM पद की जिम्मेदारी, PDP ने मानी हार, मुफ्ती की बेटी भी पीछे

कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं. कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया. राहुल बाबा का क्या होगा?”

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी