होमचुनावHaryana Election Result 2024: 'मैं हरियाणा...

Haryana Election Result 2024: ‘मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं, यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत’- पीएम मोदी

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर ली है. पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही बीजेपी हरियाणा में लगातार तीन चुनाव जीतने वाली पहली पार्टी बन गई है. इसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है.

पीएम मोदी ने लिखा, ‘हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं. यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है. मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है. इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है.’

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत- पूर्व सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, ” हरियाणा की जीत ऐतिहासिक जीत है. कल एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली थी और कांग्रेस के लोग इस कदर आश्वस्त थे कि उन्हें 60 से अधिक सीट मिलेगी. लेकिन आज जब वोटों की गिनती हुई. बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई. आज लगातार वहां पर तीसरी बार बीजेपी की शानदार जीत हुई है. बहुमत के साथ जीत हुई है मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य को बधाई देता हूं.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में जीत के बाद सीएम नायब सिंह सैनी बोले- ‘पीएम की नीतियों पर के लोगों ने मुहर लगाई’

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 46 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर जीत हासिल की है. शाम 6:47 बजे तक भाजपा को 47 सीटें मिल चुकी हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस ने 36 सीटें जीती हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है. INLD ने 2 सीटें जीती हैं, जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी