UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अचानक उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सपा के पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में सपा के गढ़ करहल से भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो गया.
सपा ने करहल से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से ज्योति बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि अभी तक राज्य में उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही सपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सभी राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है.
अखिलेश यादव की करहल सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. हालांकि सपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, वो वहीं सीटें हैं जिसपर बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सांसद चुने गए नेताओं ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.
परिवार का वर्चस्व
अगर देखा जाए तो इस लिस्ट में फिर से नेताओं के परिवार वालों का दबदबा दिखता है. करहल सीट पर अखिलेश यादव के भतीजे को टिकट मिला है, जबकि मिल्कीपुर सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया गया है. वहीं कटेहरी से लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को टिकट मिला है.
Haryana Election Result 2024: हरियाणा में क्यों हारी BSP? मायावती ने खुलकर बताई वजह, जानें क्या कहा
बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत ही राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन अभी उपचुनाव के लिए गठबंधन की तस्वीर तय नहीं हो पाई है. इससे पहले ही सपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.


