Delhi News: यूपी और बिहार की सियासत में टोटी का हल्ला तो आपने सुना ही होगा. अब दिल्ली की सियासत में अचानक TOTO की चर्चा चरम पर हैं. हर कोई यही पूछ रहा है कि ये TOTO-TOTO क्या है, तो चलिए इसके बारे हम नहीं बीजेपी नेता बताएंगे. वैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो. लेकिन यहां आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सत्ता के लिए ऐलान ए जंग जारी ही नहीं चरम पर है.
बीजेपी केजरावील पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है और इस बार भी इसके केंद्र में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनका छोड़ा गया बंगला है. इस बंगले से जुड़ी सियासत तो ऐसी की क्या कहा जाए. जब से केजरीवाल इसमें गए थे तब से इसका विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.
जारी की एक लिस्ट
BJP ने अब पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्यमंत्री आवास 6, फ्लैग रोड के सामानों की इन्वेंट्री के डॉक्यूमेंट्स का जिक्र कर केजरीवाल पर निशाना साधा है. दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने सामान की एक लिस्ट जारी की. जिसमें बताया गया कि केजरीवाल के घर में 19.5 लाख रुपये की स्मार्ट एलईडी टर्नटेबल डाउनलाइट्स, घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे हुए थे. इनकी कीमत 4 करोड़ से लेकर 5.6 करोड़ तक है.
इसमें बताया गया कि वहां 64 लाख रुपये की लागत से 16 टीवी लगाए गए. 10 लाख रुपये के रिक्लाइनर सोफा, स्मार्ट एलईडी टर्नटेबल डाउनलाइट्स, 9 लाख रुपये का रसोई में ओवन, 36 लाख रुपये तक की लागत वाले सजावटी खंभे और 10-12 लाख रुपये की कीमत वाली टॉयलेट सीट भी लगी हुई थी. ऐसे में बीजेपी को बैठे बिठाए मौका मिला गया है और भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलवर है.
UP News: अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को अपशब्द कहा, विवाद बढ़ा तो दी सफाई
बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम आवास में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर क्या खुलासा किया उसे खुद उन्हीं की जुबानी सुन लीजिए. यहीं नहीं कभी केजरीवाल की सबसे करीबी और अब बागी आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा कर निशाना साधा है.
AAP सांसद का अपनी ही सरकार से सवाल
स्वातिमालीवाल ने लिखा है, ‘5.6 करोड़ के रिमोट वाले पर्दे, 1 करोड़ की रेलिंग, 70 लाख के ऑटोमैटिक दरवाजे, 65 लाख के TV, 30 लाख की रिमोट कंट्रोल लाइट, 12-12 लाख की टॉयलेट सीटें, जो ग़ायब बताई जा रही हैं. 9 लाख का फ्रिज, 4 लाख की मसाज वाली कुर्सी और ना जाने क्या क्या. जिस महापुरुष ने ये महल बनाया, उसी ने शीला दीक्षित के घर में लगे 10 AC के लिए कहा था– कौन भरता है इस सब का बिल?’
उन्होंने कहा कि मैं और आप भरते हैं. मेरा तो कलेजा कांप उठता है यह सोचकर कि जब दिल्ली की 40% जनता झुग्गियों में रहती है तब कोई मुख्यमंत्री कैसे ऐसे आलीशान घर में रह सकता है. इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी यह बंगला जिसे चाहे उसे अलॉट कर सकती है. आम आदमी पार्टी बंगले के लिए सरकार में नहीं आई है.
सीएम ने कहा कि वह दिल्ली की जनता के काम करने के लिए सत्ता में आई है और दिल्ली की जनता के दिल में रह सकती है. वैसे आतिसी हो या केजरीवाल या उनके तमाम नेता जिसतरह दिल्ली और देश के साथ उन्होंने जो वायदा किया था और समय के साथ जो उनक कारनामें दुनिया के सामने आ रहे हैं उसपर सवाल तो उठेंगे ही लेकिन असल जवाब तो जनता को देना है.


