JMM Candidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन का नाम है जो बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम है जो सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी.
जेएमएम ने सीएम हेमंत सोरेन को साहिबगंज की बरहेट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, वह इसी सीट से अभी मौजूदा वक्त में विधायक हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 25,740 वोटों से हराया था. उस वक्त बीजेपी ने साइमन माल्टो को अपना उम्मीदवार बनाया था.
भाई और पत्नी भी लड़ेंगी चुनाव
सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने उपचुनाव में गांडेय सीटे से जीत दर्ज की थी. तब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 वोटों से हराया था. यह सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. एक बार फिर कल्पना सोरेन को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/mk0MnREprK
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) October 22, 2024
इस लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को नाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा मंत्री मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा, सोनू सुदिव्य को गिरिडीह और बेबी देवी को डुमरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
इन्हें भी मिला टिकट
दरअसल 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट खाली की थी. इसके बाद हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने चुनाव लड़ा था और करीब 6,842 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
जेएमएम ने चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से बीजेपी के तीन बार विधायक रहे केदार हजारा उम्मीदवार बनाया है. गौरतलब है कि कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन के तहत 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि आरजेडी और लेफ्ट 11 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. आरजेडी ने 6 और कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.


