होमबड़ी खबरCanada Hindu Temple Attack: कनाडा में...

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले पर पीएम मोदी बोले- ‘जानबूझकर किए गए हमले, डराने-धमकाने की कोशिशें’

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बाद अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले के कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि यह जानबूझकर किया गया हमला है. वहीं 3 नवंबर को खालिस्तानी हमले के बाद 4 नवंबर की शाम को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हुई. मंदिर और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई.

एकजुटता रैली के आयोजकों ने कनाडाई राजनेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर खालिस्तानियों को और समर्थन न देने का दबाव डाला. हिंदू मंदिर में लोगों के साथ की गई हिंसा पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र तरीके पालन करने का अधिकारी है. जबकि पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए मंदिर पर हुए इस हमले पर प्रतिक्रिया दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी. हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं.”

AAP और JDU ने की आलोचना

कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, “कनाडा में मंदिर पर हुए हमले के लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है जिस तरह से दिनदहाड़े कुछ अतिवादी ताकतों ने हिंदू स्थल पर हमला किया है उसकी हम घोर भत्सर्ना करते हैं.” आम आदमी पार्टी की ओर से भी मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की गई है. पार्टी ने कहा कि इस घटना से पूरा राज्य स्तब्ध है.

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में हिंदुओं पर हमला, खतरे में हिंदू, कौन बचाए?

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले से पूरा पंजाब स्तब्ध है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. पंजाब एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और धर्म के आधार पर हिंसा इसकी संस्कृति का हिस्सा नहीं है. पंजाब में हिंदू और सिख एक परिवार की तरह एक साथ रहते हैं और शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी