होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: भतीजे अजित...

Maharashtra Assembly Election 2024: भतीजे अजित की तारीफ में शरद पवार बोले- ‘जो काम किया, उसमें कोई संदेह नहीं, अब चुनाव नहीं लड़ूंगा’

Maharashtra Assembly Election 2024: एनसीपी (शरद चंद्र प्रवार) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच दो ऐसा बयान दिए जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई. पहले उन्होंने अपने सियासी सफर पर ब्रेक के संकेत दिए और इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के काम की तारीफ कर दी.

शरद पवार ने बारामती में किए गए डिप्टी सीएम अजित पवार के काम की सराहना की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को अगले तीन दशकों तक विकास के लिए एक नए नेतृत्व की जरूरत है. दरअसल, यहां शरद पवार अपने पार्टी उम्मीदवार और अपने पोते युगेंद्र पवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे.

20 नवंबर को है वोटिंग

इस सीट पर युगेंद्र पवार अपने चाचा अजित पवार के खिलाफ उम्मीदवार हैं. अजित पवार महायुति और युगेंद्र पवार महा विकास अघाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर आगामी 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इसी चुनाव के लिए बारामती के शिरसुफल में एक बैठक को मंगलवार को शरद पवार संबोधित कर रहे थे.

चुनाव प्रचार के दौरान शरद पवार ने कहा कि मैं अब आगे चुनाव नहीं लडूंगा. मैं अब तक 14 चुनाव लड़ चुका हूं. राज्यसभा में मेरा अब डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ है. हालांकि उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपना काम करते रहेंगे. एनसीपी चीफ ने कहा कि इस साल के शुरु में बारामती लोकसभा सीट के लिए मुकाबला कठिन था क्योंकि यह चुनाव परिवार के भीतर लड़ा गया था.

चाचा-भतीजे की लड़ाई

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने बारामती लोकसभा सीट पर अपनी भाभी और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था. अब युगेंद्र पवार अजित के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं और वह अजित पवार के खिलाफ बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: सीएम योगी बोले- ‘RJD, JMM और कांग्रेस के लोग थे राम मंदिर के निर्माण में बाधक, चाहते थे नहीं बन पाए’

शरद पवार ने कहा कि आपने मुझे एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार मुख्यमंत्री बनाया है. आपने मुझे 1967 में निर्वाचित किया था और मैंने महाराष्ट्र के लिए काम करने से पहले 25 साल तक यहां काम किया. अजित पवार ने 25 से 30 साल तक इस क्षेत्र में काम किया और उन्होंने जो काम किया, उसमें कोई संदेह नहीं है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी