होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: नवाब मलिक...

Maharashtra Assembly Election 2024: नवाब मलिक को चुनाव टिकट दिए जाने पर महायुति में असहमति पर अजीत पवार बोले- ‘आरोप हैं, लेकिन…’

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच अब एनडीए में सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे पर रार हो गई है. डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत कुछ बीजेपी नेताओं ने भी उनके इस नारे का विरोध किया है. लेकिन अब डिप्टी सीएम अजीत पवार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को तमाम मुद्दों पर एक बार फिर जवाब दिया है.

NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर कहा, “अभी 20 तारीख नजदीक आ रही है. हमारी महायुति 175 सीटों से कैसे आगे जाएगी और हम इसे आगे ले जाकर दिखाएंगे. बाद में सब विधायक बैठकर तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. हमारी लाड़की बहना योजना गेमचेंजर साबित होगी.”

महायुति की असहमति पर जवाब

नवाब मलिक को चुनाव टिकट दिए जाने और महायुति द्वारा इस पर असहमति जताए जाने पर NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “क्या उनके खिलाफ आरोप साबित हो गए हैं? ये सिर्फ आरोप हैं, लेकिन अदालत में साबित नहीं हुए हैं. बोफोर्स को लेकर राजीव गांधी पर भी आरोप थे.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “हम सभी ने इसका विरोध किया है. किसी ने मुझे बताया कि भाजपा की पंकजा मुंडे ने भी इस नारे का विरोध किया है. एक राज्य का मुख्यमंत्री यहां आते हैं और कहते हैं “बटेंगे तो कटेंगे”, हमने तुरंत कहा कि ऐसे नारे यहां नहीं चलेंगे क्योंकि महाराष्ट्र अंबेडकर के सिद्धांतों पर काम करता है. मुझे नहीं पता कि देवेंद्र जी का इस पर क्या जवाब है लेकिन हमें ये ‘बटेंगे, कटेंगे’ पसंद नहीं है.”

बीजेपी नेताओं ने भी असमहति व्यक्त की- अजीत पवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “मैंने एक सार्वजनिक रैली और मीडिया साक्षात्कारों में इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है. कुछ भाजपा नेताओं ने भी यही व्यक्त किया है. ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मतलब है सबका साथ, सबका विकास. अब, ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं. मैं इसे इस नजरिए से देखता हूं.”

Maharashtra Assembly Election 2024: ‘न मैं CM की दौड़ में हूं, न अध्यक्ष की दौड़ में हूं, BJP मेरा घर’- देवेंद्र फडणवीस

अडानी की 2019 की बैठक में मौजूदगी के अपने दावे पर NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “मैंने कहा कि वह (गौतम अडानी) वहां मौजूद नहीं थे. हम अडानी के गेस्ट हाउस में थे. राज्य सरकार के गठन में किसी उद्योगपति की कोई भूमिका नहीं होती. कभी-कभी हम इतने व्यस्त होते हैं कि गलती से मैंने कोई बयान दे दिया.”

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी