होमराजनीतिSamvidhan Diwas: बैलेट पेपर से चुनाव...

Samvidhan Diwas: बैलेट पेपर से चुनाव के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, खरगे बोले- ‘हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए’

Samvidhan Diwas: संविधान दिवस पर कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संविधान रक्षा अभियान का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिविपक्ष राहुल गांधी ने हिस्सा लिया. इस अभियान के जरिए संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर से ईवीएम को लेकर बयान बयान दे दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए. हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए. हमने जैसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, वैसे ही बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे. संविधान में स्वतंत्रता, समानता, न्याय, मानवीय गरिमा को शामिल किया गया है और ये सभी लोकतंत्र के मूल्य हैं.’

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘आज जो लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं, इनके पुरखे अंग्रेजों के मुखबिर थे. आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं है. इनके पूर्वज अंग्रेजों की नौकरी कर रहे थे और उनकी मदद करते थे. कांग्रेस के लोग आजादी के लिए लड़े और आजादी हासिल की. आज सब जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, उसे गोली मारने वाले कौन थे. ‘

मोदी जी हमेशा नफरत फैलाने की बात करते हैं- खरगे

उन्होंने कहा, ‘BJP के लोग अगर सच में देश में एकता चाहते हैं, तो उन्हें नफरत छोड़नी होगा. मोदी जी हमेशा नफरत फैलाने की बात करते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं. जबकि सच ये है कि कांग्रेस ने देश को एक रखने और समान अधिकार देने के लिए संविधान बनाया. नरेंद्र मोदी और BJP जातिगत जनगणना से डरते हैं.’

Samvidhan Diwas: संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- ‘संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं, अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें’

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान की तारीफ करते हैं, उसे नमन करते हैं और उसमें भाव-भक्ति दिखाते हैं. लेकिन अंदर ही अंदर वे संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं. राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए निकाली थी. इस यात्रा में देश की जनता उनसे जुड़ी और समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग उनके साथ आए थे.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी