BBTV ,Health desk:इन दिनो मौसम में बदलाव के चलते ज्यादातर लोग सीजनल बीमारियों से परेशान चल रहे होते है .इन बीमारियों के चलते लोगों का जेब खर्च उनके अस्पताल की दवाइयों और इलाज में निकल जाता है। मगर आप को जान कर हैरानी होगी कि हमारे आसपास ऐसी कई जड़ी-बूटियां मौजूद . जो इन बीमारियों से आपको बड़ी ही आसानी से छुटकारा दिला सकती हैं।
गिलोय का सेवन इन बीमारियों से दिला सकता है मुक्ति
हम गिलोय की बात कर रहे है. जो आमतौर पर आपको विभिन्न स्थानों पर आसानी से मिल जाएगा। आयुर्वेद में, इस औषधि का ख़ास महत्व है। इसके सेवन से तमाम तरीकों के बुखारों और दूसरी बीमारियों के इलाज में सबसे अच्छी औषधियों में से एक माना गया है। यहाँ तक कि डायबिटीज और कैंसर के मरीज के लिए भी ये उपाय रामबाण साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय के तमाम फायदे….
हर तरीके के बुखार का एक इलाज
बदलते मौसम में बुखार आम बीमारी है, जिससे ज्यादातर लोग परेशांन रहते हैं। बुखार कई प्रकार के होते हैं जैसे वायरल बुखार, डेंगू बुखार और पुराना बुखार। इन तमाम तरीकों के बुखार से पीड़ित व्यक्ति मात्र एक उपाय ऍन्कर इनसे छुटकारा पा सकता है। ऐसे स्थिति में गिलोय का सेवन करने से आपके इम्युनिटी में बढ़ोत्तरी होगी जो आपको इन परेशानियों से निजात दिलाने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से आप किसी भी तरह के बुखार से मुक्ति पा सकते है।
हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज
से पीड़ित मरीजों के लिए गिलोय बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते है। ऐसी स्थिति में मरीज अगर इसका सेवन करता है तो इसमें मौजूद औषधीय गुण उसके कोलेस्ट्रॉल और बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह यह शुगर लेवल को भी कम कर देता है।
पाचन क्रिया:
गिलोय का सेवन आपके पाचन क्रिया में बहुत लाभदायक होता है। यह आपके हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करती है। साथ ही इसके सेवन से आपको भोजन पचाने में भी आसानी होगी। पाचन प्रक्रिया से परेशान व्यक्ति 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच गिलोय का पाउडर मिलाकर अगर दिन में दो बार लेता है तो उसको इस परेशानी से निजात मिल सकता है।
गठिया-बाय
अगर आप भी गठिया रोग से पीड़ित है तो गिलोय का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से आपको सूजन व दर्द में आराम मिलेगा।
नजला-जुकाम
इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति गिलोय के सेवन से ठीक हो सकता है।


