होमराजनीतिUP News: अखिलेश यादव के चाचा...

UP News: अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को अपशब्द कहा, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

UP News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी.वाई. चंद्रचूड़ ने रविवार को राम मंदिर पर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी. सीजेआई ने आगे कहा कि अगर आस्था हो तो ईश्वर कोई भी रास्ता निकाल देते हैं. उनके इस बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है. प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए CJI अपशब्द कह दिया. बाद में जब उनके बयान पर बवाल मचा तो उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए सफाई दी है.

सोशल मीडिया पर दी सफाई

राम मंदिर पर डी.वाई. चंद्रचूड़ के बयान को लेकर राम गोपाल यादव ने कहा कि हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. आपको अभी भी बाबरी मस्जिद और मंदिर दिख रहा है. अरे छोड़ो, तमाम #% इस तरह की बातें करते रहते हैं. हालांकि इस बयान पर विवाद बढ़ा तो तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने सफाई भी दी.

लेकिन इसके बयान पहले अखिलेश यादव का बयान आया और फिर उन्होंने लिखा, ‘आज करहल विधान सभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह का नामांकन था. मैं भी मैनपुरी में था. सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग थे. अधिकतर करहल, मिल्कीपुर और बहराइच के बारे में प्रश्न पूछ रहे थे.’

जांच की रखी मांग

सपा नेता ने कहा कि बहराइच के बारे कुछ लोगों की इर्रेलेवेंट बात को लेकर मैंने जो उत्तर दिया कुछ शरारती लोगों ने मेरे उस उत्तर पर एक काल्पनिक प्रश्न जेनेरेट करके सुपर इम्पोज़ जिसमें सीजेआई का नाम डाल दिया. जबकि सीजेआई और न्यायपालिका से संबंधित न कोई प्रश्न पूछा गया और न मैंने इस संबंध में कुछ कहा है. मैं डीएम और एसएसपी मैनपुरी से इस फर्ज़ीवाड़े की जांच की मांग करता हूं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में कल MVA करेगा सीट बंटवारे का ऐलान, INDIA से अलग उद्धव ठाकरे के पास क्या होंगे विकल्प?

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम सीजेआई का सम्मान करते हैं. बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया चंद्रचूड़ खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कन्हेरसर के निवासियों को संबोधित कर रहे थे, जहां उनका अभिनंदन किया गया. इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया था.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी