होमबड़ी खबरArvind Kejriwal Resign: कौन होगा दिल्ली...

Arvind Kejriwal Resign: कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये नाम सबसे आगे

Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली में रविवार को अचानक सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद सार्वजनिक मंच से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद अब दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. सीएम पद के लिए अब दो नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, ‘मैं आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा. अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा. अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होगा.’

लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई. अब उनके इस्तीफे से पहले ही राज्य में नए सीएम फेस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली के अगले सीएम के लिए दो नाम इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं और ये दोनों चेहरे वहीं हैं जो पार्टी हाईकमान के जेल में रहते दिल्ली में मुख्य भूमिका में थे.

रेस में ये दो नाम आगे

जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें पहला नाम मंत्री आतिशी का है. आतिशी इस वक्त केजरीवाल सरकार में शिक्षा विभाग देख रही हैं. यह विभाग पहले मनीष सिसोदिया के पास था. लेकिन उनके जेल जाने के बाद इस विभाग की जिम्मेदार आतिशी को दी गई थी. आतिशी ने मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के जेल में रहते हुए मुख्य भूमिका निभाई थी.

Arvind Kejriwal Resign: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफा देने का ऐलान, बताया जेल जाने पर क्यों नहीं छोड़ा था पद

आतिशी के साथ ही मीडिया के सामने पार्टी के पक्ष रखने वालों में सौरभ भारद्वाज भी थे. इस वक्त सौरभ भारद्वाज के पास दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य विभाग है. शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कई बड़े बदलाव करने का दावा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लंबे समय से करते रहे हैं.

पार्टी हाईकमान के जेल में रहते इन दोनों अहम विभागों की जिम्मेदारी आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने निभाई है. ऐसे में अब एक बार फिर सीएम फेस के लिए इनका नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. हालांकि अभी विधायक दल की बैठक के बाद ही सीएम फेस के नाम पर मुहर लग पाएगी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी