होमचुनावAssembly Election 2024: महाराष्ट्र में शहरों...

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में शहरों के हर बूथ पर लगेगा CCTV, गांवों के 50% बूथों पर होगी निगरानी, जानें क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

Assembly Election 2024: अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव का ऐलान होने वाला है. भारत निर्वाचन आयोग इन दोनों ही राज्यों में चुनाव की तैयारियों की अंतिम समीक्षा कर रहा है. अनुमान जताया जा रहा है कि अगले महीने के शुरू में ही चुनाव का ऐलान किया जा सकता है. अभी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार महाराष्ट्र के दौरे पर हैं.

महाराष्ट्र में आयोग की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है. महाराष्ट्र में 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं. 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं. हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर CCTV कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे.”

राजीव कुमार ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50% से अधिक बूथों को CCTV से कवर करने का प्रयास करेंगे. 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा, 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा और 388 बूथों का प्रबंधन केवल महिलाओं द्वारा किया जाएगा.’

राजनीतिक दलों के साथ बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘हम महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए यहां आए हैं. हमने राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात की. हमने हितधारकों, DM, पुलिस आयुक्त, DGP से मुलाकात की. हमने BSP, AAP, CPI(M), INC, MNS, NCP, SP, शिवसेना (UBT), शिवसेना सहित कुल 11 दलों के नेताओं से मुलाकात की.’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है. बता दें कि महाराष्ट्र से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त झारखंड के दौरे पर गए थे. तब उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद चुनाव का ऐलान होगा.

Bihar Flood: बिहार के 13 जिलों में भयंकर बाढ़ का खतरा, कोसी में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा, प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज

इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल इसी साल के अंत तक खत्म हो रहा है. अभी झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है जबकि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन की सरकार है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी