होमराज्यBadlapur Rape Case: बदलापुर रेप केस...

Badlapur Rape Case: बदलापुर रेप केस के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस पर चला रहा था गोली

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में बीते महीने दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. उस आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर जा रही थी. उसकी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन ली. इसके बाद उसने दो गोलियां चलाई. तभी इसके जवाब में एक पुलिसकर्मी अपनी रिवॉल्वर से उसपर गोली चलाई और आरोपी की मौत हो गई.

बताया जाता है कि बदलापुर रेप केस के आरोपी को पुलिस ने एक अन्य केस के मामले में हिरासत में लिया था. पुलिस ने आरोपी अक्षय शिंदे को सोमवारी की शाम को तलोजा जेल से हिरासत में लिया. इस दौरान वहीं पर आरोपी ने पुलिस वाले से उसकी रिवॉल्वर छीन ली और उनपर ही आरोपी गोली चलाने लगा.

हालांकि वह जिस यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी थ उसकी जांच एसआईटी कर रही थी. एसआईटी का गठन कर दिया गया था और आईजी लेवल की महिला अधिकारी को उस जांच की टीम की जिम्मेदारी दी गई थी.

क्या था मामला

दरअसल, मुंबई के बदलापुर में यह घटना 12 और 13 अगस्त को हुई थी. तब एक बड़े स्कूल में सफाई कर्माचारी ने ही दो लड़कियों का यौन उत्पीडन किया था. इस बात की जानकारी जब लड़कियों के माता-पिता को हुई तो वे पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने स्कूल में भी इस मामले की शिकायत की थी.

PM Modi in US: पीएम मोदी ने बताई ‘PUSHP’ की नई परिभाषा, जानें- भारत के लिए क्यों है अहम

हालांकि बच्चियों के परिजनों की शिकायत के बाद भी स्कूल प्रशासन के ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी. जिसके बाद यह बवाल बढ़ गया था. बताया जाता है कि जिस वक्त आरोपी पुलिस की रिवॉल्वर छीन ली उस दौरान उसे रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है.

बता दें कि जब यह मामला सामने आया था उस वक्त भारी बवाल हुआ था. गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर कर दिया था. रेलवे ट्रैक करीब 10 घंटों तक जाम रहा था.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी