होमराज्यBahraich Encounter: 15 राउंट गोली चलने...

Bahraich Encounter: 15 राउंट गोली चलने के बाद कैसे हुआ बहराइच में एकाउंटर? एसपी ने बतायी पूरी कहानी

Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा मामले में आरोपियों के एनकाउंटर में 2 आरोपी घायल हुए हैं. इस मामले में मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू को गोली लगी है. हालांकि सरफराज को गोली लगने के बाद हालत नाजुक बताई जा रही है. दूसरी ओर हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने इस पूरे एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी है.

वृंदा शुक्ला ने कहा कि जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र में गई थी, तो मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू ने हत्या के हथियार को लोड करके रखा था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया. आत्मरक्षा में, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए.

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है. हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी… अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं.

पांच आरोपी गिरफ्तार

वहीं एजीडी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है. दोनों आरोपियों ने नेपाल भागने की कोशिश की थी. लेकिन इस दौरान उनका एनकाउंटर हुआ है. दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों के पैर में गोली लगी है और इलाज जारी है.

Bahraich Encounter: एनकाउंटर के बाद आरोपी सरफराज की हालत गंभीर, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

जबकि इनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दोनों ही हालत बिल्कुल ठीक है. हालांकि हम गोली नहीं निकाल पाए थे इस वजह से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है. बता दें कि इस मामले की पूरी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया गया है. वहीं लखनऊ में शीर्ष अधिकारियों की बैठक जारी है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी