होमबड़ी खबरBihar News: बिहार में दबंगों का...

Bihar News: बिहार में दबंगों का तांडव, नवादा में चली कई राउंड गोलियां, झोपड़ियों में लगाई आग, 25 घर जले, कांग्रेस बोली- ‘मोदी जी हमेशा की तरह मौन’

Bihar News: बिहार में एक बार फिर दबंगों का तांडव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. राज्य के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में दबंगों ने पहले गोलियां चलाई और उसके बाद झोपड़ियों में आग लगा दी. झोपड़ियों आग लगाए जाने के कारण करीब 70 से 80 झोपड़ियां जल गई है. वहीं इस घटना के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया है.

इस घटना के संबंध में सदर नवादा एसडीपीओ सुनील कुमार ने कहा, ‘मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में कुछ उपद्रवियों ने करीब 20-25 घरों में आग लगा दी. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रथम दृष्टया मामला ज़मीन का मामला लग रहा है.’ इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जंगलराज का एक और प्रमाण- कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक NDA की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है. बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अँधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया.’

उन्होंने सोशल मीडिया पर आगे लिखा, ‘भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है. प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और NDA की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है.’

सरकार पर सवाल

जबकि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, ‘महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा.’

One Nation One Election: BJP के कई साथी नहीं दे रहे साथ, 47 दलों की मिली राय, 32 का समर्थन, 15 कर रहे विरोध

वहीं बीएसपी चीफ मायावती ने कहा, ‘बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी