होमराजनीतिBihar Politics: 'नीतीश है तो ही...

Bihar Politics: ‘नीतीश है तो ही सुरक्षित है’, मुस्लिमों को साधने के लिए NDA की खास रणनीति, सीएम नीतीश बोले- ‘गलती नहीं दोहराऊंगा’

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में NDA के सहयोगी दलों की बैठक की. बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेता शामिल हुए. बीजेपी के अलावा भी एनडीए के तमाम दलों के नेता भी वहां मौजूद रहे. इस दौरान सीएम नीतीश ने अपने संदेश फिर से गठबंधन को दे दिया है.

सीएम आवास पर हुई बैठक में करीब दो घंटे चली. इस बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी बात फिर से दोहराई है. उन्होंने कहा कि दो बार आरजेडी के साथ जाकर मैंने गलती कर दी है. लेकिन अब मैं बीजेपी के साथ ही रहूंगा. अब अपनी पुरानी गलती नहीं दोहराऊंगा. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के ओर भी इशारा किया.

स्पष्ट कर दिया एजेंडा

मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं की ओर इशारा कर कहा कि इन्हीं लोगों के कारण मैं दो बार गया था. हालांकि इस बैठक के दौरान एनडीए के एजेंडा पर भी बात की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि 18 साल के ऊपर के वोटर्स को आज के बिहार और सरकार की नीतियों के बारे में बताना है. 2005 के पहले का बिहार और आज के बिहार का अंतर एनडीए बताएगी.

इसका प्रचार पूरे बिहार में किया जाएगा. मुस्लिमों के लिए पार्टी ने खास रणनीति बनाई है. इसमें ‘नीतीश है तो ही सुरक्षित है’ के जरिए मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश होगी. बैठक के दौरान केंद्र सरकार से मिली विशेष सहायता पर भी चर्चा हुई है. मुख्यमंत्री ने सहयोगी दलों से आपसी तालमेल बनाकर रखने के लिए कहा है.

एनडीए को संदेश

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उसे जनता तक पहुंचाएं. समय-समय पर बैठक करते रहे और हर स्तर पर एनडीए की मीटिंग होती रहनी चाहिए. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक एकजुट रहना है इसी आधार पर एनडीए को मिलकर चुनाव लड़ना है.

Mohit Pandey Case: मोहित के परिजनों से सीएम योगी बोले- ‘दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी’, पुलिस हिरासत में हुई थी मौत

बता दें कि लंबे वक्त के बाद बिहार में एनडीए की बैठक हुई है. ये बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य में चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और जबकि करीब एक साल बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी