Bihar Politics: बिहार में विधायकों और मंत्रियों के बंगलों को लेकर सियासत चरम पर पहुंचे गई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आवंटित किया गया बंगला अब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हो दिया जा चुका है. इसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 5 देश रत्न मार्ग आवास खाली कर दिया है. लेकिन इस बीच अब बीजेपी ने बड़ा गंभीर आरोप लगाया है.
बीजेपी ने दावा करते हुए कहा, ‘तेजस्वी यादव ने बंगला तो खाली कर दिया लेकिन वहां से वह कई सामान अपने साथ लेकर चले गए.’ बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस बंगले से टोटी, एसी, बेसिन, हाइड्रोलिक बेड का बेस, आरओ कई चीजें गायब हैं. उनका दावा है कि ये सभी सामान तेजस्वी यादव अपने साथ उठा ले गए हैं.
भाजपा के उप मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जब सुशील कुमार मोदी डिप्टी सीएम थे उस वक्त उनको यह आवास आवंटित किया गया था. डिप्टी सीएम को ही यह बंगला मिलता रहा है. हम केवल आरोप नहीं लग रहे हैं हम तो कैमरे में इसका पूरा प्रमाण दिखा रहे हैं. तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए.’
अखिलेश यादव आए याद
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव भी टोटी गायब किए थे और अब उसी तरह से यहां भी गायब कर दिया गया है. जबकि जेडीयू के ओर से नीरज कुमार ने कहा, ‘तेजस्वी यादव पर जिस तरह के आरोप लग रहे हैं उसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गंभीरता से लें. ये उनका कैसा राजनीतिक संस्कार है कि वो बंगले का सामान लेकर चले गए.’
जबकि इसी मुद्दे पर आरजेडी के ओर से जवाब देते हुए प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहा, ‘डिप्टी सीएम रहते हुए तेजस्वी यादव को जो बंगला दिया गया था वह उन्होंने अब खाली कर दिया है. बीजेपी अब घटिया और ओछी सियासत कर रही है. उनका आरोप है कि तेजस्वी यादव एसी और कई और सामान लेकर बंगले से चले गए हैं.’


