BJP Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार की शाम को जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में अपने 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
इसके अलावा महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले को कामठी से टिकट दिया गया है. हालांकि अभी तक महायुति में सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है. सूत्रों की माने तो गठबंधन के बीच करीब 30 सीटों पर बात नहीं बन पा रही है. लेकिन बीजेपी ने अपने कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
इन्हें मिला टिकट
बीजेपी जलगांव शहर से सुरेश दामू भोले, चालीसगांव से मंगेश रमेश चव्हाण, जामनेर से गिरीश दत्तात्रेय महाजन, चिखली से श्वेता विधाधर महाले, खामगांव से आकाश पांडुरंग फुंडकर, जलगांव से डॉ. संजय श्रीराम कुटे, अकोला पूर्व से रणधीर प्रह्लादराव सावरकर, धामंगांव रेलवे से प्रताप जनार्दन अडसद और शहादा से राजेश उदेसिंह पाडवी को उम्मीदवार बनाया है.
जबकि नंदुरबार से विजय कुमार गावित, धुले शहर से अनूप अग्रवाल, सिंदखेड़ा से जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल, शिरपुर से काशीराम वेचन पावरा, रावेर से अमोल जावले, भुसावल से संजय वामन सावकारे, अचलपुर से प्रवीण तायडे, देवली से राजेश बकाने, हिंगणघाट से समीर कुणावार, वर्धा से डॉ. पकंज राजेश भोयर और गोंदिया से विनोद अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है.
इस सीट पर काटा टिकट
इसके अलावा हिंगना से समीर दत्तात्रेय मेघे, नागपुर दक्षिण से मोहन गोपालराव माते, नागपुर पूर्व से कृष्ण पंचम खोपड़े, तिरोरा से विजय भरतलाल रहांगडाले, रालेगांव से डॉ. अशोक रामादी उइके, यवतमाल से मदन मधुकरराव येरवर, अमगांव से संजय हनवंतराव पुरम्, आर्मोरी से कृष्णा दामाजी गजबे, बल्लारपुर से सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटवीर और चिमूर से बंटी भांगड़िया टिकट दिया है.
कल्याण ईस्ट में गणपति गायकवाड़ का टिकट काट दिया है. वह फायरिंग से जुड़े एक केस में आरोपी हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं. हालांकि अभी तक महायुति या महा विकास अघाड़ी में से किसी भी गठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं राज्य में 20 नवंबर को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.


