होमचुनावBy-Election 2024: 15 राज्यों की 48...

By-Election 2024: 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, बंगाल-यूपी की इन सीटों पर नहीं हुआ ऐलान

By-Election 2024: दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपचुनाव के ऐलान किया है. हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है.

केरल की वायनाड लोकसभा सीट और 15 अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा. वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदरानाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. इसका ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है.

क्यों नहीं हुआ मिल्कीपुर उपचुनाव का ऐलान

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी. जबकि नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण के निधन के वजह से खाली हुई है. इस सीट पर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव वाले दिन ही वोटिंग होगी. हालांकि दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है.

India Canada Row: कनाडा को भारत का करारा जवाब, जानिए क्या है विवाद, ‘ये’ सच कर देगा आपको हैरान

आयोग ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा. इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए राजीव कुमार ने बताया कि अदालत में मामला होने की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव नहीं कराए जा रहे हैं.

इन राज्यों में होगा उपचुनाव

जबकि मंगलवार को जिन 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश की नौ सीट, राजस्थान की सात सीट, पश्चिम बंगाल की छह सीट, असम की पांच सीट, बिहार की चार सीट, पंजाब की चार सीट, कर्नाटक की तीन सीट, केरल की दो सीट, मध्य प्रदेश की दो सीट, सिक्किम की दो सीट के अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय की एक-एक सीट है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी