होमबुलंद भारत स्पेशलChange City Name: कैसे बदले जाते...

Change City Name: कैसे बदले जाते हैं शहर के नाम, क्या है प्रक्रिया? 10 साल में इन शहरों को मिला नया नाम

Change City Name: केंद्र सरकार ने अब पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी बीते शुक्रवार को साझा की. लेकिन यह बीते करीब दस सालों में 8वां प्रमुख शहर है जिसका नाम बदला गया है. इससे पहले प्रयागराज समेत 7 शहरों के नाम बदले जा चुके हैं.

लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आखिर इन शहरों के नाम बदले ने की प्रक्रिया क्या है और कैसे नाम बदले जाते हैं? इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले कोई विधायक द्वारा विधानसभा के सामने नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया जाता है. इसके बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है और फिर इसे सामान्य बहुत से पास किया जाता है.

ये है प्रक्रिया

विधानसभा से पास होने के बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को समीक्षा के लिए भेजा जाता है. गृह मंत्रालय के साथ ही ये प्रस्ताव सर्वे ऑफ इंडिया नाम की एजेंसी के पास परामर्श के लिए भेजा जाता है. इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी दिया जाता है और इसके बाद इसे मंजूरी मिलती है.

इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद शहरों का नाम बदला जाता है. अगर बीते करीब दस सालों की बात करें तो 2015 में राजमुंदरी का नाम बदल कर राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश) किया गया. इसके बाद 2016 में गुडगांव का नाम बदलकर गुरुग्राम (हरियाणा) किया गया. वहीं 2018 में इलाहाबाद का नाम बदला और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) कर दिया गया.

इन बड़े शहरों के नाम बदले

2018 में नया रायपुर (छत्तीसगढ़) का नाम बदलकर अटल नगर, 2022 में होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश), 2023 में औरंगाबाद का नाम बदलाकर छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र), 2023 में ही उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव और अब पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है. इसके अलावा कई छोटे शहरों के नाम बदले गए हैं.

UP By-Polls 2024: CM योगी और अखिलेश यादव की महाभिड़ंत, BSP भी कूदी, मायावती ने जमकर घेरा

छोटे शहरों की बात करें तो केरल के अरिक्कोड नाम बदलकर अरीकोड, हरियाणा के पिंडारी का नाम बदलकर पांडु पिंडारा, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय समेत और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या समेत कई जगहों के नाम बदले गए हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी