होमराज्यDelhi Blast: दिल्ली में CRPF स्कूल...

Delhi Blast: दिल्ली में CRPF स्कूल के पास ब्लॉस, 17 सबूत बरामद, एक लड़की घायल, त्योहारों के बीच आतंकी साजिश का इनपुट मिला

Delhi Blast: दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर विस्फोट हुआ. इस घटना के बाद जांच जारी है. सभी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. वहीं पुलिस ने कहा है कि किसी भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. त्योहारों के मौसम के बीच हुए इस हादसे के बाद पुलिस अलर्ट पर है.

दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘आज Z 2 और राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलने पर सीनियर अधिकारी ASI विशाल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां गली में खाली कारतूस मिले. कॉलर और इलाके से पूछताछ करने पर पता चला कि इस फायरिंग में 22 साल की एक लड़की घायल हो गई है, जिसे GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

17 सबूत बरामद

पुलिस ने बताया, ‘जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था. क्राइम टीम मौके पर मौजूद है और खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और विकृत धातु के टुकड़ों सहित कुल 17 सबूत बरामद किए गए हैं. जांच जारी है. कुछ अपराधियों को पकड़ा गया है.’ बताया जाता है कि जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था.

रोहिणी में ब्लास्ट पर दिल्ली पुलिस PRO संजय त्यागी ने कहा, “आज सुबह प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन को CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाके की सूचना मिली. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्गंध महसूस की. स्कूल परिसर में खिड़कियों के शीशे और शीशे टूटे हुए थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.”

मामले की जांच जारी- PRO

पीआरओ ने बताया, ‘फोरेंसिक विभाग, क्राइम टीम और स्पेशल सेल के हमारे विशेषज्ञ वहां मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. कारण का पता लगाया जा रहा है. जांच पूरी होने तक कोई निर्णायक बयान देना सही नहीं होगा.’ CRPF स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर अभी सुबह 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए इसका डेटा खंगाला जा रहा है.

Haryana Election Result 2024: कांग्रेस के 52 प्रत्याशियों की अलग राय, EVM हार की वजह नहीं, गुटबाजी से हारे, बागियों ने बिगाड़ा खेल, ये भी रही अहम वजहें

दूसरी ओर पूरे इलाके का डंप डेटा लिया जाएगा. जिससे ये पता चलेगा कि आखिरकार कल से लेकर सुबह ब्लास्ट होने तक कितने फोन एक्टिव थे. उन ऐक्टिव फोन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी. त्योहारों पर दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश के खुफिया इनपुट मिले थे. जिसके बाद सभी डिस्ट्रिक्ट को अलर्ट भी किया गया था. अलर्ट के हिसाब से सभी जगह फोर्स लगाई गई थी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी