होमबड़ी खबरDelhi New CM: आतिशी को चुने...

Delhi New CM: आतिशी को चुने जाने पर AAP सांसद नाराज, कहा- ‘दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन, ऐसी CM से भगवान बचाएं’

Delhi New CM: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए आतिशी को चुना गया है. उनके मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने पर तमाम दलों की प्रतिक्रिया आ रही है. वहीं AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया आई है. उनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि वह आतिशी को सीएम बनाए जाने से खुश नहीं हैं.

AAP सांसद ने कहा, “आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफजल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है.”

स्वाति मालिवाल ने कहा, ‘यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल “डमी सीएम” होंगी. फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से.’

मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने पर क्या बोलीं आतिशी

जबकि आतिशी ने कहा, ‘सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया. ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी. मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं.’

Delhi News CM: मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने पर आतिशी बोलीं- ‘मेरे मन में सुख से ज्यादा दुख है क्योंकि…’

उन्होंने कहा, ‘अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती. जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं. दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है.’

वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सस्पेंड कर दिया. आप मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का. 9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को बैठाया है. यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है.”

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी