Delhi New CM: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. पार्टी के विधायक दल की बैठक में मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी को नए सीएम फेस के तौर पर चुना गया है. वह दिल्ली की अब तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी.
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है. उन्हें दिल्ली आम आदमी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है. अब वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी.
आतिशी से पहले दिल्ली की दो महिला मुख्यमंत्री हो चुकी हैं. बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार में सुषमा स्वाराज और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. आतिशी की गिनती आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में होती है. खास तौर पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद पार्टी के फेस के तौर पर आतिशी की पहचान बनी है.
दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री, मंत्री आतिशी होंगी नई सीएम#Delhi #DelhiCM #ArvindKejriwalResign #Atishi https://t.co/yybvvJ7ito
— Buland Bharat TV (@Bulandbharattv) September 17, 2024
हाईकमान की करीबी
आतिशी के पास अभी मौजूदा वक्त में शिक्षा विभाग है और वह पार्टी हाईकमान की विश्वसनीय नेता मानी जाती हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वह अब दूबारा पार्टी की चुनाव में जीत के बाद ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा था, अब उनकी उपराज्यपाल से मुलाकात शाम करीब 4.30 बजे होगी. सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे और फिर नई सरकार के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा.
वहीं दिल्ली विधानसभा स्पीकर के कार्यकालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र होगा. इस सत्र में आम आदमी पार्टी अब आतिशी के नेतृत्व में बहुमत साबित करेगी.


