होमबड़ी खबरDelhi New CM: आतिशी आज दिल्ली...

Delhi New CM: आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ, कैबिनेट का हिस्सा होंगे ये 5 नेता, एक नया चेहरा भी शामिल

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. वहीं अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. आतिशी के साथ उनके कैबिनेट के 5 मंत्री भी शपथ लेंगे. पांच में से चार पुराने मंत्री होंगे जबकि एक नए मंत्री भी शपथ लेंगे.

दिल्ली के राज निवास में आगामी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा. राष्ट्रपति ने सीएम के साथ ही 5 मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. जिसके बाद अब शनिवार की शाम को शपथ ग्रहण होगा. इस शपथ ग्रहण में आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. जबकि सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे.

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में चार पुराने ही चेहरे हैं जो अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में भी मंत्री रहे चुके हैं. इन पांच चेहरों में केवल मुकेश अहलावत ही नए चेहरे के तौर पर पद की शपथ लेंगे. मुकेश अभी दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक हैं. राजस्थान में पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं. मंत्री बनाए जाने के ऐलान के बाद उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह ही रहेंगे.

हाईकमान से करीबी

गौरतलब है कि अब अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी पद संभालने जा रही हैं. आतिशी को पार्टी हाईकमान का विश्वसनीय माना जाता है. जब मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन गिरफ्तार हो गए तो दोनों के विभागों की जिम्मेदारी आतिशी को दी गई थी. वहीं अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के बड़े नेता जेल गए तो आतिशी ने ही मोर्चा संभाला था.

Emergency: फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर कंगना रनौत बोलीं- ‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री से कोई समर्थन नहीं मिला’

आतिशी इस दौरान अरविंद केजरीवाल के अहम विभागों को देख रही थीं. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रहे चुकी हैं. बता दें कि आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री भी होंगी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी