होमराज्यDelhi News: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल...

Delhi News: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- ’27 साल से BJP का दिल्ली में वनवास, उनका मकसद था…’

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब विधानसभा में गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी नेता से मुलाकात का एक किस्सा साझा किया. साथ ही दिल्ली में कामों को रोकने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया. इस दौरान उन्होंने जमकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमले किए.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं. पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है. वे (भाजपा) उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे. उन दोनों बातों पर चोट किया. मुझ पर फर्जी केस किया. सबको जेल में डाल दिया. हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है. मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए.”

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला. मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला? बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी. मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं. उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाएं.”

केंद्र के पास अथाह पैसा- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ’27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं. आपके पास तो केंद्र सरकार है. केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है. केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में. आपको कौन रोक रहा है? जनता बड़ी सयानी है. जनता देखती है, चुप रहती है.’

JK Assembly Election 2024: ‘जम्मू-कश्मीर में 40,000 लोग मारे गए, इसका जिम्मेदार अब्दुल्ला और नेहरू परिवार’- केंद्रीय मंत्री अमित शाह

AAP संयोजक ने कहा, ‘वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है. मैंने जेल से निकलकर इस्तीफ़ा दे दिया, किसी ने मांगा नहीं था. जनता से कहना चाहता हूं कि आपके सारे काम शुरू कराऊंगा. जेल जाने से नुकसान हुआ, लेकिन केजरीवाल, सिसोदिया का नुकसान नहीं हुआ और दो करोड़ लोगों का नुकसान हुआ.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी