Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल गजब की राजनीति करते हैं. विरोधी अभी उनपर निशाना साधने की सोच रहा होता है और केजरीवाल खुद पीड़ित बनकर उल्टे उसी पर निशाना साधने लगते हैं. उनकी आम आदमी पार्टी के खास नेताओं की तो पूछिए मत. वो तो केजरीवाल की तुलना ऐसे ऐसे महापुरुषों से और अब तो वो डायरेक्ट भगवान राम से ही करने लगे हैं.
जरा सोचिए जो शख्स भ्रष्टाचार के आरोप में वो भी शराब से जुड़े मामले में साढे़ पांच महीने जेल काटकर जमानत पर लौटा हो वो खुद भी और अपने नेताओं से भी अपनी तुलना मर्यादा पुरुषोतम राम से करावा रहा तो फिर उसकी बेशर्मी का क्या कहने. लेकिन आज की सियासत तो ऐसी ही है. आरोप लगते हैं तो लगने दो इससे क्या फर्क पड़ता है. लोकतंत्र में जनता ही माई बाप और भगवान होती है अगर वो खुश तो फिर नेता कुछ भी करें उसकी मर्जी
अपने मोहरे चलने से शुरु
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं हैं तो क्या पार्टी के बीच उनका रुतबा अभी भी मुख्यमंत्री की तरह ही है. हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान तो उनके हाथ में है ही. दिल्ली में भी चार-पांच महीने बाद चुनाव होंगे ही इसे लेकर केजरीवाल ने अभी से अपने मोहरे चलने से शुरु कर दिए हैं. इसी के तहत अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क को भी जल्दी ठीक किया जाएगा, दिल्ली की बाक़ी सड़कों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा. अब मैं वापस आ गया हूं, दिल्ली के लोग चिंता ना करें. दिल्ली के सभी रुके हुए काम कराएंगे. वहीं अरविंद केजरीवाल ने बात बताई जिसके मुताबिक वो दो चार दिन पहले बीजेपी एक बड़े नेता से मिले थे और तब मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके उनको क्या फायदा हुआ तो उस नेता ने जो कहा उसे सुनकर मैं भौंचक्का रह गया क्योंकि उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार डीरेल हो गई, दिल्ली का काम ठप्प हो गया.
क्या बोले पूर्व सीएम
यहीं नहीं दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने बीजेपी नेता पर वार करते हुए कहा कि तुम्हारी पार्टी के दो लोगों को जेल में डाल दें तो कहीं पार्टी न टूट जाए, लेकिन हमारी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने पर भी पार्टी नहीं टूटी. केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें 27 सालों से बीजेपी को वोट नहीं दे रही है और बीजेपी उनके नाम को खराब कर जनता से वोट लेना चाहती है उन्होंने दावा किया कि वह अपनी गैरमौजूदगी में भी सड़कों की मरम्मत नहीं करा पाए.
Farmer Law: कंगना रनौत के बयान पर मंत्री चिराग पासवान बोले- ‘मैं उनसे नाराज नहीं हूं वह न केवल एक…’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के एक नेता 75 साल का नियम लागू नहीं कर रहा है. जबकि सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लगभग 10,000 बस मार्शलों के परिवार बर्बादी के कगार पर हैं. कुछ बस मार्शल आत्महत्या तक कर चुके हैं. इनके घरों में चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं. LG साहब कुछ करिए.


