होमराजनीतिDelhi News CM: क्यों अरविंद केजरीवाल...

Delhi News CM: क्यों अरविंद केजरीवाल की खास बनीं आतिशी? ऐसे बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

Delhi News CM: दिल्ली को अब नया सीएम मिल गया है. आम आदमी पार्टी की मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लग गई. जिसके बाद आतिशी अब सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. मंगलवार की शाम को अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलकर सीएम पद से इस्तीफा देंगे.

वैसे भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी केजरीवाल कैबिनेट की सबसे हाईप्रोफाइल मंत्री हैं. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद से उनका नाम ही सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था और अखिरकार उनके नाम पर ही मुहर भी लग गई. आतिशी का सलाहकार से सीएम बनने तक का सफर काफी दिलचस्प है.

हाईकमान की करीबी

आतिशी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. उन्हें मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता है. वैसे भी मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी ही शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही थी. यहां तक की केजरीवाल के जेल जाने के बाद जितने भी प्रदर्शन हुए उनकी अगुवाई भी आतिशी ही करती दिखी .

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जब मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में थे और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब तिरंगा फहराया जाना था तब केजरीवाल ने आतिशी का नाम ही आगे बढ़ाया था. उन्होंने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी. लेकिन LG ने आतिशी की जगह कैलाश गहलोत को झंड़ा फहराने का नाम आगे कर दिया. लेकिन अब आतिशी खुद सीएम बनने जा रही हैं. वैसे भी देखा जाए तो केजरीवाल का आतिशी पर बहुत ज्यादा भरोसा है.

तभी 2023 में मनीष सिसोदिया के जेल जाने और उस वक्त खुद पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख केजरीवाल ने आतिशी को कैबिनेट में बड़ी जगह दी. वैसे भी देखा जाए तो केजरीवाल ने महिलाओं के तमाम सौगात दिए और अब उन्होंने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाकर महिला वोट पर अपना दावा और मजबूत कर लिया है. जहां तक बात आतिशी के अब तक से सफर पर तो

कौन हैं आतिशी?

  • आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
  • 2020 में पहली बार विधायक चुनी गईं.
  • 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं.
  • सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सफर की शुरुआत की.
  • 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा.
  • आम आदमी पार्टी से अपना राजनीतिक जीवन शुरु किया.
  • 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं.
  • 2020 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने आतिशी को गोवा का प्रभारी बनाया.
  • 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं और हार गईं थी.
  • आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ.
  • आतिशी पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं
  • आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है.

Delhi New CM: आतिशी को चुने जाने पर AAP सांसद नाराज, कहा- ‘दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन, ऐसी CM से भगवान बचाएं’

बहरहाल, आतिशी को केजरीवाल ने चुनाव से ठीक पहले सीएम बनाने का फैसला किया ठीक उसी तरह जब सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं. तब प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साहिब सिंह वर्मा को सीएम पद से हटा दिया गया था. सुषमा तब सिर्फ 52 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाईं और बीजेपी चुनाव बुरी तरह हार गई थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आतिशी के सीएम रहते आप फिर से जीत का परचम लहराती है या नहीं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी